UPSC Exam Strategy What is the best formula to crack UPSC, Hours of study or good strategy UPSC Exam Strategy: क्या है यूपीएससी क्रैक करने का बेस्ट फॉर्मूला? घंटों की पढ़ाई या अच्छी स्ट्रैटिजी, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC Exam Strategy: क्या है यूपीएससी क्रैक करने का बेस्ट फॉर्मूला? घंटों की पढ़ाई या अच्छी स्ट्रैटिजी

UPSC Exam Strategy: यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या करें और क्या नहीं। आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब हम यहां लेकर आए हैं जिससे आप अच्छी तरह से अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सकें और टॉप रैंक प्राप्त कर सकें।

Tue, 14 Oct 2025 06:18 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC Exam Strategy: क्या है यूपीएससी क्रैक करने का बेस्ट फॉर्मूला? घंटों की पढ़ाई या अच्छी स्ट्रैटिजी

UPSC Exam Strategy: यूपीएससी परीक्षा हमारे की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा को पास करना बहुत ही मुश्किल है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के बीच हमेशा एक सवाल चर्चा में रहता है कि कैसे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की सही तरीके से की जाए? अक्सर हम यूपीएससी टॉपर्स के इंटरव्यू में सुनते हैं 14 से 15 घंटे पढ़ना जरूरी है तो कोई कहता है कि एक सही रणनीति से पढ़ना बहुत जरूरी है। ऐसे में अक्सर यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या करें और क्या नहीं। आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब हम यहां लेकर आए हैं जिससे आप अच्छी तरह से अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सकें और टॉप रैंक प्राप्त कर सकें।

यूपीएससी एक्सपर्ट का क्या है कहना?

यूपीएससी एक्सपर्ट का मानना है कि पहले यूपीएससी आपके ज्ञान भंडार का टेस्ट लेती थी पर अब इसका पैटर्न बदल गया है। अब यूपीएससी परीक्षा में उम्मीदवारों से जटिल और वास्तविक दुनिया पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ़ किताबें रटना नहीं, बल्कि सवालों के पैटर्न को समझना, विश्लेषण करना और सबसे ज़रूरी, सटीकता के साथ उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करना जरूरी हो गया है। यह अभ्यास ही रणनीति या अच्छी स्ट्रैटिजी का हिस्सा है।

दृढ़संकल्प वाली पढ़ाई-

कई उम्मीदवार 12-14 घंटे पढ़ाई को ही सफलता का मंत्र मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे अच्छा रिजल्ट नहीं मिलने का कारण बताते हैं। लक्ष्यहीन पढ़ाई बेकार है, पढ़ाई करते समय आपको पता होना कि आप किस उद्देश्य से पढ़ रहे हैं। तैयारी के शुरुआती समय में समय आपकी तैयारी का आधार बनता है लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं आपको रणनीतिक रूप से सोचना होता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि उम्मीदवारों को अपने रिवीजन को बेहतर करना चाहिए, उत्तर लिखने में महारत हासिल करनी चाहिए और सबसे जरूरी आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

यूपीएससी एक मैराथन दौड़-

यूपीएससी की परीक्षा एक लंबी मैराथन दौड़ की तरह है, जिसके लिए बहुत सोच-समझकर तैयारी करना जरूरी है। इस लंबी दौड़ में सफल होने के लिए, समझदारी वाली स्ट्रैटिजी यह है कि समय को अच्छे से मैनेज किया जाए और साथ ही पढ़ाई के असरदार तरीकों को अपनाया जाए। इससे उम्मीदवार सफलता के सही रास्ते पर बने रह सकते हैं। इसलिए इस मुश्किल परीक्षा को पास करने का सबसे बेहतरीन तरीका है- रोजाना प्रैक्टिस करना, अपनी तैयारी को बार-बार टेस्ट करते रहना, और एक मजबूत स्ट्रैटिजी पर टिके रहना।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।