UPSC CSE : IAS अफसर देने में यूपी फिर अव्वल, 29 में से टॉपर शक्ति दुबे समेत 6 को मिला होम कैडर, लिस्ट
UPSC IAS : आईएएस अफसर देने में यूपी देश में फिर नंबर 1 रहा है। यूपीएससी सीएसई 2024 के जरिए यहां के 29 युवा आईएएस सेवा के लिए चयनित हुए हैं। बीते वर्ष की तरह इसने फिर राजस्थान को पीछे छोड़ा है।

UPSC IAS : आईएएस अफसर देने में राजस्थान को पछाड़ते हुए यूपी एक बार फिर सिरमौर बना है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आईएएस के लिए चयनित 179 अभ्यर्थियों में से सबसे अधिक 29 आईएएस अभ्यर्थी यूपी के रहने वाले हैं। यूपी का प्रदर्शन पिछले साल से अच्छा रहा है। पिछले साल यूपी के 27 अभ्यर्थी थे। हालांकि बीते वर्ष भी यूपी नंबर 1 पर था। इस बार यूपीएससी सीएसई 2024 से आईएएस सेवा के लिए चयनित 29 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 6 को ही होम कैडर मिला है। वहीं 21 आईएएस अभ्यर्थियों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। इस बार राजस्थान का प्रदर्शन गिरा है। बीते वर्ष राजस्थान से 23 युवाओं का आईएएस सेवा के लिए चयन हुआ था। राजस्थान से सिर्फ दो को होम कैडर मिला है। बिहार की बात करें तो यहां से 15 आईएएस अफसर निकले हैं। तीन को होम कैडर मिला है। बिहार को 10 अफसर मिले हैं।
यूपीएससी टॉपरों को कौन सा कैडर मिला
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर उत्तर प्रदेश मिला है। हरियाणा की रहने वाली सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल को गुजरात कैडर मिला है। थर्ड टॉपर और महाराष्ट्र के रहने वाले दोंगरे अर्चित पराग को कर्नाटक कैडर मिला है।
यूपी के रहने वाले ये 29 अभ्यर्थी बने आईएएस अफसर, देखें पूरी लिस्ट, किसको कौन सा कैडर मिला
नाम, रैंक, कैटेगरी, होम स्टेट , कौन सा कैडर मिला
शक्ति दुबे (1 रैंक) जनरल उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
मयंक त्रिपाठी (10 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
आशी शर्मा (12 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
सौम्या मिश्रा (18 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश
विभोर भारद्वाज (19 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , राजस्थान
दिव्यांक गुप्ता (21 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र
अंकुर त्रिपाठी (50 रैंक) जनरल उत्तर प्रदेश असम मेघालय
अभिषेक चौधरी (64 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल ,
शिवानी मोहन (71 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , अग्मुत ,
शिवम सिंह (73 रैंक) , एस.सी. (जीएमरैंक) , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
अमन तिवारी (74 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , तमिलनाडु ,
अभिषेक सिंह (78 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , एग्मुट ,
सक्षम भाटिया (83 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ सिंह (143 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
अवनीश सिंह (148 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , झारखंड
श्वेता (166 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
शिखर मोघा (171 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , कर्नाटक
आयुष सैनी (194 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
आलोक सिंह (207 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , राजस्थान
रोहित सिंह (241 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , कर्नाटक
आशुतोष शुक्ला (248 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , त्रिपुरा
अभिषेक कुमार सिंह (287 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , गुजरात
शगुन सिंह (322 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , अग्मुत
रजत यादव (358 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल
तुषार सिंह (385 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , तमिलनाडु
पीयूष राज (437 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , असम-मेघालय
इशांत जयसवाल (441 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़
सुयश कुमार (468 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , आंध्र प्रदेश
यश कुमार (990 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , झारखंड
यूपी के इन 6 अभ्यर्थियों को मिला होम कैडर
नाम, रैंक और कैटेगरी
शक्ति दुबे (1 रैंक) जनरल उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
मयंक त्रिपाठी (10 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
शिवम सिंह (73 रैंक) , एस.सी.(जीएमरैंक) , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थ सिंह (143 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
श्वेता (166 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
आयुष सैनी (194 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश
यूपी को मिले ये नए 20 आईएएस
नाम, रैंक और कैटेगरी
रैंक नाम कैटेगरी होम स्टेट
1 शक्ति दुबे जनरल उत्तर प्रदेश
6 कोमल पुनिया जनरल उत्तराखंड
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल जनरल हरियाणा
10 मयंक त्रिपाठी जनरल उत्तर प्रदेश
13 हेमन्त जनरल बिहार
17 संस्कृति त्रिवेदी जनरल बिहार
22 रिया सैनी जनरल महाराष्ट्र
26 शिवांश सुभाष जागड़े जनरल महाराष्ट्र
73 शिवम सिंह एससी (जीएम) उत्तर प्रदेश
127 सलोनी गौतम एससी उत्तराखंड
143 सिद्धार्थ सिंह, एससी, उत्तर प्रदेश
166 श्वेता ओबीसी उत्तर प्रदेश
176 रेखा सियाक, राजस्थान
178 आयुष जयसवाल ओबीसी उत्तराखंड
179 अपूर्वा सिंह ओबीसी राजस्थान
194 आयुष सैनी ओबीसी उत्तर प्रदेश
229 मुकुल खंडेलवाल एससी राजस्थान
259 थानिंगाइरासंत , ओबीसी, तमिलनाडु
266 संदीप कुमार ओबीसी बिहार
276 रामब्रोश सारण ओबीसी राजस्थान
आपको बता दें कि 23 मई को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे थे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया था। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा था।
80वीं रैंक तक के जनरल वाले को मिला आईएएस
जनरल कैटेगरी में यूपीएससी सीएसई ऑल इंडिया 80वीं रैंक तक के उम्मीदवारों को आईएएस आवंटित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में एआईआर 447 के साथ गौसिका पी.आर. को आईएएस आवंटित किया गया है। अनुसूचित जाति श्रेणी में एआईआर 468 तक के उम्मीदवारों को आईएएस प्राप्त हुआ है, जबकि अनुसूचित जनजाति श्रेणी में एआईआर 456वीं रैंक को आईएएस मिला है। दिव्यांग श्रेणी में एआईआर 990वीं रैंक वाले यश कुमार (जनरलरैंक) को आईएएस आवंटित किया गया है।




साइन इन