UPSC CSE Notification 2026 Out; 933 Vacancies for Civil Services, Apply by Feb 24 at upsconline.nic.in UPSC Notification 2026: यूपीएससी सिविल सेवा 2026 नोटिफिकेशन आउट, 933 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC Notification 2026: यूपीएससी सिविल सेवा 2026 नोटिफिकेशन आउट, 933 पदों पर निकली बंपर भर्ती

UPSC CSE 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFoS) के लिए 933 पदों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Wed, 4 Feb 2026 05:15 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC Notification 2026: यूपीएससी सिविल सेवा 2026 नोटिफिकेशन आउट, 933 पदों पर निकली बंपर भर्ती

UPSC CSE Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFoS) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह साल का सबसे बड़ा अवसर है। इस वर्ष आयोग ने विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 933 पदों पर नियुक्तियां निकालने की घोषणा की है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आज, 4 फरवरी 2026 से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी ने परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द आवेदन करें

नोटिफिकेशन की तारीख: 4 फरवरी 2026

आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

पदों का विवरण और आरक्षण

कुल 933 रिक्तियों में से, लगभग 35 पद दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और ग्रुप 'A' व 'B' की अन्य केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी)।

छूट: ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

प्रयासों की संख्या

सामान्य श्रेणी: 6 प्रयास

ओबीसी/दिव्यांग (जीएल/ईडब्ल्यूएस): 9 प्रयास

एससी/एसटी: असीमित (आयु सीमा तक)

आवेदन कैसे करें और क्या है 'OTR'?

यूपीएससी ने अब सभी उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है।

  1. सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाकर OTR प्रोफाइल बनाएं।

2. इसके बाद सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरें।

3. आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये, जबकि सभी महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करते समय ध्यान रखें कि फोटो 10 दिन से पुरानी न हो और उस पर उम्मीदवार का नाम व फोटो खिंचवाने की तिथि स्पष्ट लिखी हो।

परीक्षा का केंद्र और 'पहले आओ-पहले पाओ'

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के केंद्रों का आवंटन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर करता है। यदि आप अपने पसंदीदा शहर में परीक्षा केंद्र चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।