UPSC CSE Mains Exam dates : यहां देखें यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की डेटशीट
UPSC CSE Mains Exam dates : यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स एग्जाम का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी upsc.gov.in पर जाकर पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Mains Exam dates : यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स एग्जाम का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी upsc.gov.in पर जाकर पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 22, 23, 24, 30 एवं 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक होगी। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। आपको बता दें कि मेन्स के लिए कुल 14161 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है।
यहां देखें मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल
22 अगस्त 2025: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
23 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (जनरल स्टडीज-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (जनरल स्टडीज-II)
24 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (जनरल स्टडीज-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (जनरल स्टडीज-IV)
30 अगस्त 2025: सुबह की शिफ्ट में
पेपर A इंडियन लेंग्वेज (असमिया/ बंगाली/ बोडो/ डोगरी/ गुजराती/ हिन्दी/ कन्नड़/ कश्मीरी/ कोंकणी/ मैथिली/ मलयालम/ मणिपुरी मराठी/ नेपाली/ उड़िया/ पंजाबी/ संस्कृत/ संथाली (देवनागरी/ ओलचिकी लिपि)/ सिंधी (देवनागरी/ अरबी लिपि)/ तमिल/ तेलुगु/ उर्दू)
दोपहर की शिफ्ट
पेपर बी - इंग्लिश
डायरेक्ट लिंक
31 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर VI, ऑप्शनल पेपर-1
31 अगस्त 2025: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, ऑप्शनल पेपर- 2
इस बार यूपीएससी सीएसई 2025 के जरिए आईएएस व आईपीएस समेत 979 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अपडेटेड वैकेंसी ब्रेकअप के मुताबिक आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150, आईए एंड एएस के 28 और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।




साइन इन