upsc capf ac vacancy 2025 upsc capf assistant commandant recruitment notification bsf crpf cisf itbp ssb ac naukri UPSC CAPF AC Vacancy 2025 : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CAPF AC Vacancy 2025 : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता

  • UPSC CAPF Assistant Commandant Vacancy 2025 : यूपीएससी ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कुल 357 वैकेंसी निकाली गई हैं।

Wed, 5 March 2025 10:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC CAPF AC Vacancy 2025 : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता

UPSC CAPF 2025 Recruitment 2025 Notification OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार 25 मार्च, 2025 तक यूपीएससी सीएपीएफ 2025 असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी ने 357 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) पदों पर भर्ती निकाली है।

UPSC CAPF (ACs) 2025: महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन शुरू होने की तारीख- 5 मार्च 2025

2. यूपीएससी सीएपीएफ 2025 आवेदन की अंतिम तिथि- 25 मार्च 2025 (शाम 6 बजे तक)

3. आवेदन पत्र में सुधार/करेक्शन करने की तारीख- 26 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक

4. यूपीएससी सीएपीएफ 2025 परीक्षा तारीख- 3 अगस्त 2025

UPSC CAPF (ACs) Exam 2025: वैकेंसी डिटेल्स-

1. बीएसएफ- 24 पद

2. सीआरपीएफ- 204 पद

3. सीआईएसएफ- 92 पद

4. आईटीबीपी- 4 पद

5. एसएसबी- 33 पद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CISF से लेकर रेलवे में 9,900+ पदों पर निकली सरकारी नौकरी
ये भी पढ़ें:Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली बंपर भर्ती

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस-

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। एससी,एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।