UP Board Result 2026 check online: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, मोबाइल पर यूं फटाफट करें चेक
Upresults.upmsp.edu.in, UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित हो गया है।

Upresults.upmsp.edu.in, UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित हो गया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसी के साथ हिन्दुस्तान की वेबसाइट www. livehindustan. com पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। UP Board Result 2026 Link
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल (10वीं) के 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 24,79,352 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राओं ने परीक्षा के लिए अपना नामांकन कराया है।
जानें मोबाईल के जरिए यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका-
फोन पर ऐसे चेक कर पाएंगे यूपी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026- कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, जिसके चलते वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट फोन पर एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल के मैसेज सेक्शन पर जाकर UP 10/12 टाइप करना होगा, इसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और फिर इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।
उदाहरण- UP10 12345678
UP12 12345678
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1 - यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स पॉलिसी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर कक्षा में पास होने के लिए हर स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है।




साइन इन