UPPSC LT Grade: 15 Times the Number of Candidates Not Found for 4 Additional Subjects in UP LT Grade Teacher Recruitment UPPSC LT Grade : यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 4 और विषयों में नहीं मिले 15 गुना अभ्यर्थी, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC LT Grade : यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 4 और विषयों में नहीं मिले 15 गुना अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड भर्ती 2025 के चार विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। खास बात यह है कि इन चारों विषयों में भी पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

Fri, 13 March 2026 10:25 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC LT Grade : यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 4 और विषयों में नहीं मिले 15 गुना अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के चार विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। खास बात यह है कि इन चारों विषयों में भी पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं। कला पुरुष शाखा के 383 एवं महिला शाखा के 195 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के दो, विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के एक एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के एक कुल 582 पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा में 2854 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हैं।

उर्दू पुरुष शाखा के 102 एवं महिला शाखा के 18 कुल 120 पदों पर चयन के लिए 732 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। संगीत पुरुष शाखा के 52 एवं महिला शाखा के 13 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के चार कुल 69 पदों पर चयन के लिए कुल 433 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो फिर उठा ही लो बिस्किट, यूपी PCS इंटरव्यू में हुआ मेजदार वाकया

कृषि/ उद्यानकर्म पुरुष शाखा के 14 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक के चार पदों, विशिष्ट अध्यापक के तीन पदों एवं विशिष्ट अध्यापक के एक कुल 22 पदों पर चयन के लिए 24 जनवरी को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में 224 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

टीजीटी अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम बदला जाएगा

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम चार साल बाद बदलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 26 अक्तूबर 2021 को टीजीटी अंग्रेजी का परिणाम घोषित किया था। हालांकि परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं कर दी थी। अभ्यर्थियों ने संशोधित उत्तरकुंजी के पांच प्रश्नों के उत्तर पर सवाल खड़े किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आरक्षित पद तय होने के बाद ही होंगी भर्तियां, आयोगों को भेजे निर्देश

इनमें से बुकलेट सीरीज बी के प्रश्नसंख्या 33 और 111 पर अभ्यर्थियों को सही मानते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देशित किया है कि विषय विशेषज्ञों से सलाह ली जाए। इसके बाद यदि अभ्यर्थियों का दावा सही मिलता है तो चयन आयोग को परिणाम संशोधित करना पड़ेगा। गौरतलब है कि टीजीटी अंग्रेजी के 1783 पदों के लिए 78546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 2 विषयों का रिजल्ट जारी, कुल 2260 हुए पास

उत्तरकुंजी संशोधन के बावजूद जवाब गलत

टीजीटी अंग्रेजी की उत्तरकुंजी में संशोधन के बावजूद प्रश्नों के जवाब गलत रह गए थे। बुकलेट बी की प्रश्न संख्या 33 मिल्टन की ‘ऑन शेक्सपीयर’ प्रकाशित हुई थी का जवाब संशोधित उत्तरकुंजी में 1630 दिया गया था जबकि सही जवाब 1632 है। इसी प्रकार प्रश्न संख्या 111 ए फेबल को एपोलॉग के साथ ही पैराबल भी कहा जाता है जबकि विशेषज्ञों ने केवल एपोलॉग को सही माना था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।