UPESSC PGT Answer Key 2026: UP PGT Answer Key 2026 OUT at upessc.up.gov.in, Objection Window Open Till May 18 UP PGT Answer Key 2026 OUT: यूपी PGT भर्ती परीक्षा आंसर की जारी, 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति, Career Hindi News - Hindustan
More

UP PGT Answer Key 2026 OUT: यूपी PGT भर्ती परीक्षा आंसर की जारी, 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

UP PGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

Tue, 12 May 2026 07:20 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP PGT Answer Key 2026 OUT: यूपी PGT भर्ती परीक्षा आंसर की जारी, 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

UPESSC UP PGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।आयोग ने सभी 18 विषयों के मास्टर सेट की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी। आंसर-की जारी होने के साथ ही उन लाखों अभ्यर्थियों की उत्सुकता बढ़ गई है, जो अपनी मेहनत का आकलन करने के लिए बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे।

परीक्षा में शामिल हुए थे 1.92 लाख से अधिक परीक्षार्थी

प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में कुल 1,92,934 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के पहले दिन 9 मई को 89,766 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि दूसरे दिन 10 मई यह संख्या बढ़कर 1,03,168 रही। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भागीदारी को देखते हुए आयोग ने परिणाम की दिशा में आंसर-की जारी कर पहला बड़ा कदम उठा लिया है।

आंसर-की कैसे डाउनलोड और मिलान करें?

अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद सरल है:

  1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद आंसर-की के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक upessc.net/pgtqcmay2026/login.aspx पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्मतिथि (DOB) दर्ज कर लॉगिन करें।

4. अब आप अपने संबंधित विषय की मास्टर आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा 7 दिन का समय

यदि किसी अभ्यर्थी को आयोग द्वारा जारी किए गए किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 मई से 18 मई 2026 की रात 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय जाकर दी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें ताकि उनकी आपत्ति तकनीकी कारणों से खारिज न हो।

परिणाम की राह

18 मई तक आपत्तियां प्राप्त होने के बाद, विषय विशेषज्ञों की एक टीम उनकी समीक्षा करेगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो आयोग एक फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का एक सुनहरा अवसर है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।