UP TET 2025 Postponed by Uttar Pradesh Education Service Selection Commission, New Dates Soon उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा UPTET व भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, Career Hindi News - Hindustan
More

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा UPTET व भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग दूसरे आयोगों एवं बोर्डों की भर्तियों को देखते हुए जल्द ही वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए आंतरिक विजलेंस के गठन करने का फैसला जल्द ही लिया जायेगा।

Tue, 23 Dec 2025 08:46 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा UPTET व भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के क्रियाकलापों में पारदर्शिता लाने तथा परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विजिलेंस प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आयोग में विजलेंस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। आयोग अध्यक्ष के डॉ. प्रशांत कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को हुई आयोग की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि विज्ञापन संख्या 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के संबंध में लम्बित बिन्दुओं का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

आयोग ने परीक्षा नियंत्रक से अपेक्षा की है कि विगत समय में स्थगित टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षाओं तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में परीक्षा तिथि निर्धारित करने के लिए अन्य आयोगों व भर्ती संस्थाओं के परीक्षा कैलेंडर का अध्ययन कर समय सारिणी तैयार कर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें जिसके आधार पर इन परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों का निर्धारण किया जा सके।

साथ ही आगामी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्रों तथा विभिन्न प्रकार की एजेंसियों के चयन आदि की कार्यवाही को भी समयबद्ध व पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराया जाए ताकि परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता व शुचिता के साथ कराने के लिए कैलेंडर जारी किया जा सके। आयोग के पीआरओ संजय कुमार सिंह के अनुसार न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अन्य प्रकरणों पर विचार किया गया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।