UP SUPER TET Syllabus 2026: यूपी सुपर TET 2026 सहायक अध्यापक भर्ती का रोडमैप जारी, जानें 150 अंकों के पेपर का पूरा गणित
UP Super TET Assistant Teacher Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा की संरचना और सिलेबस जारी कर दिया है।

UP Super TET Assistant Teacher Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा की संरचना और सिलेबस जारी कर दिया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है, क्योंकि आयोग ने न केवल विषयों का निर्धारण किया है, बल्कि प्रत्येक सेक्शन के लिए अंकों का सटीक विभाजन भी स्पष्ट कर दिया है। UPTET/CTET पास करने के बाद ही अभ्यर्थी सुपर टीईटी के लिए पात्र होते हैं। यह परीक्षा 150 अंकों की होती है और इसी के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आइए हम आयोग द्वारा जारी आधिकारिक पीडीएफ के आधार पर परीक्षा के हर पहलू को बारीकी से समझे।
परीक्षा की संरचना और नियम
भर्ती परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) टाइप के होंगे।
कुल प्रश्न और अंक: परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
समय अवधि: अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2:30 घंटे यानी कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
भाषा का विकल्प: प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा, प्रश्न अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
कठिनाई का स्तर: भाषा, विज्ञान, गणित और पर्यावरण जैसे विषयों का लेवल कक्षा 12वीं तक का होगा, जबकि शिक्षण और मनोविज्ञान से जुड़े विषय डी.एल.एड. (D.El.Ed) कोर्स के लेवल के होंगे।
सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस
1. भाषा (हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी) - 40 अंक
यह परीक्षा का सबसे बड़ा भाग है। इसमें व्याकरण, अपठित गद्यांश, पद्यांश, और अंग्रेजी के लिए Grammar एवं Comprehension से प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. विज्ञान और गणित - 30 अंक
विज्ञान (10 अंक): इसमें दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और पदार्थ की अवस्थाओं जैसे बुनियादी विषय शामिल हैं।
गणित (20 अंक): सिलेबस में अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीय मान, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, गुणनखंड, ऐकिक नियम, बीजगणित, क्षेत्रफल, आयतन और सामान्य ज्यामिति व सांख्यिकी को जगह दी गई है।
3. पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन - 10 अंक
इस सेक्शन में पृथ्वी की संरचना, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, सौरमंडल, भारतीय भूगोल के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों का समावेश है।
4. शिक्षण कौशल और बाल मनोविज्ञान - 20 अंक
शिक्षण कौशल (10 अंक): इसमें शिक्षण की विधियां, वर्तमान भारतीय समाज, समावेशी शिक्षा, शैक्षिक मूल्यांकन और शैक्षिक प्रबंधन के सिद्धांतों पर जोर दिया गया है।
बाल मनोविज्ञान (10 अंक): वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान और दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक इसमें शामिल हैं।
UP Super TET Assistant Teacher Syllabus 2026 PDF Download Link
5. सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं - 30 अंक
यह सेक्शन मेरिट बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएं, स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएं, पुरस्कार, खेल-कूद और भारतीय संस्कृति व कला से प्रश्न आएंगे।
6. तार्किक ज्ञान, सूचना तकनीकी और जीवन कौशल - 20 अंक
तार्किक ज्ञान (5 अंक): इसमें Analogies, Coding-Decoding, Venn Diagrams, Dice, और Direction Sense Test जैसे रीजनिंग के प्रश्न होंगे।
सूचना तकनीकी (5 अंक): कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, ओ.ई.आर. (OER), उपयोगी ऐप्स और डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी का परीक्षण किया जाएगा।
जीवन कौशल/प्रबंधन (10 अंक): व्यवसायिक आचरण, प्रेरणा, शिक्षक की भूमिका (मार्गदर्शक/परामर्शदाता के रूप में), संवैधानिक मूल्य और पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग इसमें मुख्य विषय हैं।




साइन इन