UP Scholarship Status 2026: Phase 2 Payment Scheduled for March 18; Check Application Status Now UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस अभी करें चेक, इस डेट तक आएंगे फेज 2 के पैसे, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस अभी करें चेक, इस डेट तक आएंगे फेज 2 के पैसे

UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship) की दूसरी किस्त 18 मार्च 2026 को जारी करने जा रहा है।

Mon, 9 March 2026 02:15 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस अभी करें चेक, इस डेट तक आएंगे फेज 2 के पैसे

UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship) की दूसरी किस्त 18 मार्च 2026 को जारी करने जा रहा है। इस चरण में प्री-मैट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11-12 व उच्च शिक्षा) दोनों श्रेणियों के पात्र छात्रों के बैंक खातों में धनराशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की जाएगी।

विभाग ने भुगतान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिन छात्रों ने समय सीमा के भीतर आवेदन किया था और जिनके फॉर्म जिला स्कॉलरशिप समिति द्वारा वेरिफा कर दिए गए हैं, उन्हें इस किस्त का लाभ मिलेगा।

अपना स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भुगतान से पहले अपने आवेदन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'Status' टैब पर क्लिक करें।

3. अब ड्रॉप-डाउन मेनू से शैक्षणिक वर्ष '2025-26' का चयन करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

5. 'Search' बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेटस के मैसेज का क्या है मतलब?

स्टेटस चेक करते समय आपको अलग-अलग संदेश दिखाई दे सकते हैं, जिनका अर्थ समझना जरूरी है:

Pending at District Scholarship Committee: इसका मतलब है कि आपका आवेदन अभी जिला स्तर पर जांच के अधीन है।

Verified/Recommended by District Scholarship Committee: यह सबसे सकारात्मक संकेत है। इसका मतलब है कि आपका फॉर्म पूरी तरह सही है और आप भुगतान के लिए पात्र हैं।

Rejected: यदि आपका फॉर्म रिजेक्ट दिखता है, तो इसका कारण डॉक्यूमेंट में कमी या गलत जानकारी हो सकता है। ऐसे छात्र इस बार स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले पाएंगे।

Disbursed: इसका अर्थ है कि विभाग की ओर से पैसा आपके बैंक खाते में भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SC-ST और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के नए नियम लागू, यहां देखें
ये भी पढ़ें:IIT रोपड़ का तोहफा, गरीब छात्रों को मिलेगी 100% स्कॉलरशिप; रहना-खाना भी फ्री
ये भी पढ़ें:ओडिशा के SC/ST छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

किसे मिलेगी कितनी छात्रवृत्ति?

यूपी सरकार यह स्कॉलरशिप सामान्य वर्ग, ओबीसी (OBC), एससी/एसटी (SC/ST) और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को प्रदान करती है। प्री-मैट्रिक के लिए परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये और पोस्ट-मैट्रिक के लिए 2 लाख रुपये (SC/ST के लिए 2.5 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र यह सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक्ड और NPCI पोर्टल पर मैप किया हुआ हो। यदि खाता आधार से नहीं जुड़ा है, तो पैसा खाते में नहीं पहुंच पाएगा।

यदि आपके स्टेटस में कोई तकनीकी गलती या डेटा मिसमैच दिखाई दे रहा है, तो तुरंत अपने संबंधित शिक्षण संस्थान या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।