UPP SI date : 15.75 लाख देंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, बोर्ड ने बताया कब आएगी डेट
UP Police SI Exam date : यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा तिथि के बारे में चार सप्ताह पहले सूचना दी जाएगी।

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं। भर्ती बोर्ड अब लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में लग गया है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा तिथि के बारे में चार सप्ताह पहले सूचना दी जाएगी। दरोगा भर्ती के लिए 12 अगस्त से 11 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 15 सितम्बर की शाम छह बजे तक आवेदन शुल्क जमा करने और ब्योरे में संशोधन का मौका दिया गया था। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो गई है।
लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे।
प्रत्येक विषय में 35 फीसदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
फिजिकल टेस्ट
शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।




साइन इन