up police constable result know top five toppers vacant positions will be included in the next recruitment UP Police bharti result: मजदूर के बेटे ने किया यूपी पुलिस भर्ती में टॉप, खाली रह गए पदों को नई भर्ती में भरा जाएगा, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police bharti result: मजदूर के बेटे ने किया यूपी पुलिस भर्ती में टॉप, खाली रह गए पदों को नई भर्ती में भरा जाएगा

up police constable result: कामयाबी कदम चूमती है, वो जो राहों पे रुकना न जानें...। चरखारी तहसील क्षेत्र के पाठा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

Tue, 18 March 2025 06:14 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
share
UP Police bharti result: मजदूर के बेटे ने किया यूपी पुलिस भर्ती में टॉप, खाली रह गए पदों को नई भर्ती में भरा जाएगा

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम सफल उम्मीदवारों में शामिल महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की टॉप फाइव की सूची अलग-अलग जारी की है। इस सूची के मुताबिक महोबा के योगेन्द्र सिंह ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है जबकि बुलन्दशहर की वंदना रानी ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। कामयाबी कदम चूमती है, वो जो राहों पे रुकना न जानें...। चरखारी तहसील क्षेत्र के पाठा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। अभावों में पले-बढ़े योगेंद्र ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। योगेंद्र ने दो अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास की है। इनमें रेलवे में एसआई और पुलिस में रेडियो ऑपरेटर की परीक्षा शामिल है। योगेंद्र के पिता कामता सिंह मजदूर हैं।

इस परीक्षा के जरिए सिपाहियों के 60244 पदों पर नियुक्तियां होनी है।

भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2023 में निकली सिपाहियों की भर्ती के लिए पिछले साल पांच दिन की 10 पालियों में लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का कटऑफ भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया था। भर्ती बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में सफल पुरुष अभ्यर्थियों में पहले पांच स्थानों पर क्रमश महोबा के योगेन्द्र सिंह, सुलतानपुर के अब्दुल्ला अली, वाराणसी के मनीष त्रिपाठी, मेरठ के अरविंद सिंह गिल,गोरखपुर के मिथिलेश भट्ट है। इसी तरह सफल महिला अभ्यर्थियों में पहले पांच स्थानों पर बुलन्दशहर की वंदना रानी व दीपांशी शर्मा, आगरा की मोनिका बघेल, कानपुर देहात की दीपाली देवी और महोबा की पूजा है।

रिक्त नियुक्तियां अगली भर्ती में शामिल होंगी

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने अंतिम परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही साफ कर दिया है कि कोई प्रतीक्षा सूची नहीं जारी की जा रही है। अब बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मेडिकल टेस्ट के बाद जितने अभ्यर्थी नियुक्ति पर नहीं आएंगे, उनके स्थान पर इस बार कोई भर्ती नहीं होगी। रिक्तियों की संख्या अगली बार होने वाली भर्तियों की संख्या में जोड़ दी जाएगी। सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने प्रतीक्षा सूची को लेकर सवाल किए थे। बोर्ड से प्रतीक्षा सूची जारी न करने की वजह भी पूछी थी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।