UP Police Constable Result Download Pdf: check upp result UP Police Result pdf cut off cutoff UP Police Constable Result Download Pdf : देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल 60244 अभ्यर्थियों की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police Constable Result Download Pdf : देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल 60244 अभ्यर्थियों की लिस्ट

  • UP Police Constable Result Download Pdf : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है।

Thu, 13 March 2025 01:31 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Police Constable Result Download Pdf : देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल 60244 अभ्यर्थियों की लिस्ट

UP Police Constable Result Download Pdf : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को 60 हजार कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने 60,244 पदों के लिए चयनित सभी 60,244 अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी। भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के कुल 12937 अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264 पदों के सापेक्ष 32052 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 12650 पदों के सापेक्ष 14026 अभ्यर्थी व अनुसूचित जनजाति के 1204 पदों के सापेक्ष 1229 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल 12048 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। भर्ती में 4817441 युवाओं ने आवेदन किया था।

आपको बता दें कि 60,244 पदों पर भर्ती के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को आयोजित हुई थी। इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी व पीएसटी )के लिए बुलाया गया था। डीवी व पीएसटी में सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में बुलाया गया था। अभ्यर्थियों का रिजल्ट व मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (नॉर्मलाइज्ड स्कोर ) के आधार पर जारी किया गया है। रिजल्ट में आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों को भी ध्यान में रखा गया है।

यहां देखें चयनितों की लिस्ट

यहां देखें किस वर्ग की कटऑफ क्या रही

अनारक्षित वर्ग - 225.75926

ईडब्ल्यूएस - 209.26396

ओबीसी - 216.58607

एससी - 196.17614

एसटी - 170.03020

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।