UP Police Constable Exam Dates 2026 Announced; Written Test to be Held on June 8, 9, and 10 UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, जून में आयोजित होगा एग्जाम, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, जून में आयोजित होगा एग्जाम

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती-2025' की लिखित परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन आगामी जून माह में किया जाएगा।

Tue, 3 Feb 2026 06:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, जून में आयोजित होगा एग्जाम

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' की लिखित परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा 3 फरवरी, 2026 को जारी की गए नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन आगामी जून माह में किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति कांस्टेबल व जेल वार्डर पदों पर की जाएगी।

तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा

पुलिस भर्ती बोर्ड की सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन जून 2026 में लगातार तीन दिनों तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियां इस प्रकार हैं:

08 जून 2026 (सोमवार)

09 जून 2026 (मंगलवार)

10 जून 2026 (बुधवार)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

वेतन -

(वेतनमान पे-बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रु 21700 से 69100, पे लेवल -3)

चयन -

लिखित परीक्षा, पीएसटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। फिजिकल टेस्ट (दौड़)।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न थे। कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।

नेगेटिव मार्किंग नहीं

योगी सरकार ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। कांस्टेबल व जेल वार्डर रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में अभी तक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग करते हुए नंबर काटे जाने की व्यवस्था थी। कांस्टेबल पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी।

लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग परसेंटेज कितनी

अनारक्षित के लिए पासिंग परसेंटेज 30 फीसदी

ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए 25 फीसदी

एससी एवं एसटी के लिए के 20 फीसदी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।