UP Police Constable Age Limit New Rules : UPP upprpb up police age limit criteria new rules changes relaxation UP Police : आयु में 3 साल छूट के बाद अब किस अवधि में जन्मे योग्य, यूपी पुलिस कांस्टेबल का नया एज क्राइटेरिया, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police : आयु में 3 साल छूट के बाद अब किस अवधि में जन्मे योग्य, यूपी पुलिस कांस्टेबल का नया एज क्राइटेरिया

UP Police Constable Age Limit New Rules : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32000 पदों पर निकली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया।

Tue, 6 Jan 2026 12:48 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Police : आयु में 3 साल छूट के बाद अब किस अवधि में जन्मे योग्य, यूपी पुलिस कांस्टेबल का नया एज क्राइटेरिया

UP Police Constable Age Limit New Rules : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32000 पदों पर निकली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। अब ओवरएज होने के चलते जो लाखों युवा इस भर्ती में आवेदन से वंचित हो जा रहे थे, वे अब इसमें आवेदन कर सकेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु शिथिलीकरण का अवसर एक बार के लिए दिया गया है।

सामान्य और गरीब वर्ग के 25 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

अब सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है, आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को भी अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 30 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

पहले भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष थी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई थी।

अब 40 लाख आवेदन की उम्मीद

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 10 लाख आवेदन अधिक आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले करीब 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 लाख से अधिक हो सकता है।

32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की खास बातें

रिक्तियों में कांस्टेबल पुलिस के 10469, पीएसी कांस्टेबल के 15131, महिला पीएसी के 2282, एसएसएफ के 1341, घुड़सवार 71, जेल वार्डर पुरुष के 3279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद शामिल हैं।

यहां पढ़ें खास बातें

1. योग्यता - 12वीं पास (इंटर पास) । अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स बराबर आते हैं तो डोएक से ओ लेवल वाले अभ्यर्थियों, एनसीसी बी सर्टिफिकेट व प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस मिलेगा।

2. आयु सीमा - पुरुषों के लिए - 18 वर्ष से 25 वर्ष। एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

3. वेतन - (वेतनमान पे-बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रु 21700 से 69100, पे लेवल -3)

4. यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरा कर लें अपना ओटीआर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरह अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम लागू कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी आने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल व एसआई समेत विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा।

5. पदों का विवरण

कांस्टेबल पुलिस: 10,469

पीएसी: 15,131

महिला पीएससी : 2,282

एसएसएफ: 1,341

घुड़सवार: 71

जेल वार्डर: 3,279

महिला जेल वार्डर: 106

कुल = 32,679 पद

6. विस्तृत विवरण , देखें किस फोर्स में कितने पद

(क) आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1.अनारक्षित,4191

2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1046

3. अन्य पिछड़ा वर्ग,2826

4.अनुसूचित जाति,2198

5. अनुसूचित जनजाति,208

योग- 10469

ख) आरक्षी पी०ए०सी०/सशस्त्र पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1-अनारक्षित,6060

2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1512

3. अन्य पिछड़ा वर्ग,4083

4.अनुसूचित जाति,3176

5. अनुसूचित जनजाति,300

योग- 15131

(ग) आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1.अनारक्षित,538

2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),134

3.अन्य पिछड़ा वर्ग,362

4.अनुसूचित जाति,281

5.अनुसूचित जनजाति,26

योग- 1341

(घ) महिला बटालियन (जनपद-लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर) हेतु महिला आरक्षी के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1,अनारक्षित- 916

2,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०)- 228

3,अन्य पिछड़ा वर्ग - 615

4,अनुसूचित जाति- -478

5,अनुसूचित जनजाति - 45

योग - 2282

(ङ) आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1- अनारक्षित,30

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),7

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,19

4- अनुसूचित जाति,14

5- अनुसूचित जनजाति,1

योग- 71

(च) जेल वार्डर (पुरुष) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1- अनारक्षित,1314

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),327

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,885

4- अनुसूचित जाति,688

5- अनुसूचित जनजाति,65

योग- 3279

(छ) जेल वार्डर (महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1 - अनारक्षित,44

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),10

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,28

4- अनुसूचित जाति,22

5- अनुसूचित जनजाति,2

योग- 106

7. शारीरिक मानक

पुरुषों के लिए

- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो।

- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी हो।

8. महिलाओं के लिए

- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। - एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए।

- वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो

9. चयन - लिखित परीक्षा, पीएसटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। फिजिकल टेस्ट (दौड़)।

10. एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न थे। कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।

11. नेगेटिव मार्किंग नहीं

योगी सरकार ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। कांस्टेबल व जेल वार्डर रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में अभी तक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग करते हुए नंबर काटे जाने की व्यवस्था थी। कांस्टेबल पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी।

12. लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग परसेंटेज कितनी

अनारक्षित के लिए पासिंग परसेंटेज 30 फीसदी

ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए 25 फीसदी

एससी एवं एसटी के लिए के 20 फीसदी

13. फिजकल टेस्ट - लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।

14. आवेदन फीस

सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी - 500 रुपये

एससी, एसटी - 400 रुपये

15. पदों का प्रेफरेंस देना अनिवार्य

अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में पदों के लिए वरीयता देना अनिवार्य है। एक बार आवेदन पत्र में वरीयता देने के बाद उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करने की इजाजत नहीं होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को उपलब्ध विकल्पों के सापेक्ष वरीयता का चयन करना अनिवार्य होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।