UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कशिश और अंशिका बनीं हाईस्कूल टॉपर
UPMSP UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है।

upmsp.edu.in, UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित हो गया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसी के साथ हिन्दुस्तान की वेबसाइट www. livehindustan. com पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनीं। UP Board 10th Result 2026 Link
यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर कौन हैं, यहां देखें लिस्ट
टॉपर्स की लिस्ट (रैंक के अनुसार)
1. प्रथम स्थान (दो विद्यार्थी रैंक 1 पर रहे )
कशिश वर्मा प्रतिशत: 97.83% अनुक्रमांक: 1260938803
विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर
अंशिका वर्मा प्रतिशत: 97.83% अनुक्रमांक: 1261740223
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
2. द्वितीय स्थान
अदिति प्रतिशत: 97.50% अनुक्रमांक: 1261740214
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
3. तृतीय स्थान (3 विद्यार्थी)
अर्पिता प्रतिशत: 97.33% अनुक्रमांक: 1260938798
विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर
ऋषभ साहू प्रतिशत: 97.33% अनुक्रमांक: 1261336104
विद्यालय: लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्डन, झाँसी
परि वर्मा प्रतिशत: 97.33% अनुक्रमांक: 1261740270
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1 - यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in
results.digilocker.gov.in
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन




साइन इन