uksssc patwari admit card 2026 released download hall ticket for june 14 exam vdo lekhpal aro recruitment UKSSSC Exam 2026 : पटवारी, ARO, VDO परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट, Career Hindi News - Hindustan
More

UKSSSC Exam 2026 : पटवारी, ARO, VDO परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट

UKSSSC Patwari Admit Card 2026 जारी हो गया है। 14 जून को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Mon, 8 June 2026 08:47 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UKSSSC Exam 2026 : पटवारी, ARO, VDO परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इस हॉल टिकट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कई विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत अधिकारी, निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट जैसे पद शामिल हैं।

गौरतलब है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना हॉल टिकट किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना होगा, ताकि पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

परीक्षा के दिन समय का रखें खास ध्यान

UKSSSC ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। आयोग के अनुसार सभी उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक उपस्थिति और पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से पहले पूरी करनी होगी। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JoSAA पहली मॉक अलॉटमेंट सीट लिस्ट आई, ऐसे देखें

ऐसे डाउनलोड करें UKSSSC Admit Card 2026

उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें। उम्मीदवार अपने नाम और पिता के नाम के शुरुआती तीन अक्षर, जन्म तिथि या पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। विवरण सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज. पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 14 जून को एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

हजारों उम्मीदवारों की नजर अब 14 जून पर

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली यह भर्ती परीक्षा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अवसर देने वाली है। पटवारी, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी जैसे पदों के लिए प्रतियोगिता कड़ी रहने की उम्मीद है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और परीक्षा दिवस के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।