Top posts of SSC CGL know its salary structure SSC CGL के टॉप पोस्ट, मिलती है शानदार सैलरी, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC CGL के टॉप पोस्ट, मिलती है शानदार सैलरी

SSC CGL Top Post : सरकारी नौकरी के लिए SSC CGL सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है, जिसमें टॉप पोस्ट और आकर्षक सैलरी स्ट्रक्चर युवाओं को खासा आकर्षित करता है। जानिए पोस्ट और वेतन विवरण।

Sat, 21 June 2025 03:54 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC CGL के टॉप पोस्ट, मिलती है शानदार सैलरी

SSC CGL Top Post : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा एक बेहतरीन मौका है, जहां सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि शानदार सैलरी और सुविधाएं भी मिलती हैं। SSC CGL के टॉप पोस्ट की अगर बात करें, तो इनमें वेतन 25 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक पहुंचता है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी, एचआरए, डीए और टीए जैसी कई सुविधाएं भी जुड़ जाती हैं, जो इस नौकरी को और भी आकर्षक बना देती हैं। SSC CGL की नौकरियों की बात करें तो इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पद भरे जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं SSC CGL के टॉप पोस्ट और उनसे जुड़ी सैलरी के बारे में...

ये हैं SSC CGL के टॉप पोस्ट

SSC CGL में हर पे लेवल पर मिलने वाली सैलरी और पदों की स्थिति इसे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। पे लेवल 8 के तहत आने वाले पदों में सबसे प्रतिष्ठित हैं सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी एवं सहायक लेखा अधिकारी, जो सीएजी के अधीन नियुक्त किए जाते हैं। इन पदों की सैलरी की बात करें तो इसका पे बैंड 47,600-1,51,100 रुपये तक जाती है। ये पोस्ट SSC CGL के टॉप पदों में गिने जाते हैं।

पे लेवल 7 के टॉप पोस्ट की बात करें तो 44,900-1,42,400 रुपये पे बैंड में आने वाले पदों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिरस शामिल है, जिसकी नियुक्ति रेलवे मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और आर्मी हेड क्वाटर जैसे अहम विभागों में होती है। इसके अलावा इंस्पेक्टर (आयकर/एक्साइज/एग्जामिनर) और सब-इंस्पेक्टर (सीबीआई) जैसे पद भी इसी पे लेवल में आते हैं।

पे लेवल 6 टॉप पोस्ट की बात करें तो 35,400-1,12,400 रुपये पे बैंड अंतर्गत जूनियर सांख्यिकी अधिकारी, कार्यकारी सहायक, और सब-इंस्पेक्टर (एनआईए) जैसे पद शामिल हैं। हालांकि, इन पदों टेक्निकल नॉलेज की भी आवश्यकता होती है।

पे लेवल 5 के टॉप पोस्ट के तहत लेखा परीक्षक, लेखाकार, और जूनियर अकाउंटेंट जैसे पद आते हैं। ये अकाउंटिंग और लेखा विभाग से जुड़े पद होते हैं जो देशभर के सरकारी संस्थानों में नियुक्त किए जाते हैं। इसका पे बैंड 29,200-92,300 रुपये तक जाता है।

पे लेवल 4 के तहत कर सहायक, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक एवं उप-निरीक्षक (नारकोटिक्स) जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की सैलरी 25,500 - 81,100 तक जाती है। यह लेवल उन उम्मीदवारों के लिए आकर्षक होता है जो न्यूनतम ग्रेजुएशन योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश में होते हैं।

सैलरी के अलावा मिलती हैं कई सुविधाएं

SSC CGL के जरिए मिलने वाली नौकरियों में सैलरी तो आकर्षक है ही, साथ ही सरकारी कर्मचारी होने के नाते कई अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं। इनमें सरकारी आवास की सुविधा (या एचआरए), स्वास्थ्य बीमा, यात्रा भत्ता, पेंशन स्कीम और समय पर प्रमोशन शामिल हैं। जो उम्मीदवार लंबे समय तक एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं, उनके लिए SSC CGL आदर्श विकल्प बनकर उभरा है।

बिना इंटरव्यू भी मिलती है अच्छी नौकरी

SSC CGL के कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे प्रक्रिया थोड़ी आसान हो जाती है। जैसे टैक्स असिस्टेंट, ऑडिटर, एकाउंटेंट जैसे पद केवल लिखित परीक्षा के आधार पर भरे जाते हैं। इससे उन उम्मीदवारों को फायदा होता है जो इंटरव्यू में कमजोर महसूस करते हैं लेकिन पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

साल दर साल बढ़ रही है SSC CGL की लोकप्रियता

हर साल लाखों उम्मीदवार SSC CGL की परीक्षा में शामिल होते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है, इसकी विश्वसनीयता और सैलरी स्ट्रक्चर है। UPSC के बाद यह देश की दूसरी सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है, जो देशभर के युवाओं को केंद्र सरकार में काम करने का अवसर देती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।