Top Non Engineering Career options after 12th for science students with high salary Top Non-Engineering Career Option: 12वीं के बाद नहीं बनना चाहते हैं इंजीनियर, तो ये हैं बेस्ट 5 करियर ऑप्शन, Career Hindi News - Hindustan
More

Top Non-Engineering Career Option: 12वीं के बाद नहीं बनना चाहते हैं इंजीनियर, तो ये हैं बेस्ट 5 करियर ऑप्शन

Top 5 Science Career Options: अगर आप भी 12वीं के बाद इंजीनियर नहीं बनना चाहते हैं तो आइए आपको इंजीनियरिंग से हटकर कुछ टॉप साइंस करियर ऑप्शन के बारे में बताते हैं जिनसे न केवल आपका करियर ऊँचाइयों को छुएगा बल्कि आपको लाखों की सैलरी भी मिलेगी।

Wed, 11 June 2025 03:05 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Top Non-Engineering Career Option: 12वीं के बाद नहीं बनना चाहते हैं इंजीनियर, तो ये हैं बेस्ट 5 करियर ऑप्शन

Top Non-Engineering Career Options: 12वीं के बाद बहुत सारे स्टूडेंट्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें आगे करियर में क्या करना चाहिए? अगर आप के पास भी 12वीं में साइंस स्ट्रीम थी, लेकिन आप इंजीनियर नहीं बनना चाहते हैं तो आइए आपको इंजीनियरिंग से हटकर कुछ टॉप साइंस करियर ऑप्शन के बारे में बताते हैं जिनसे न केवल आपका करियर ऊँचाइयों को छुएगा बल्कि आपको लाखों की सैलरी भी मिलेगी।

1. बीएससी डेटा साइंस (B.Sc. Data Science) - आज के डिजिटल वर्ल्ड में डेटा साइंस फील्ड बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग और प्रोग्रामिंग सिखाई जाती है। इस कोर्स को करने के बाद आप डेटा एनालिस्ट या डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं। इस फील्ड में लोगों को लाखों का सैलरी पैकेज मिलता है।

2. बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (B.Sc. Biotechnology) - पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। यह कोर्स हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और पर्यावरण विज्ञान पर रिसर्च आदि सिखाता है। ग्रेजुएट बायोटेक रिसर्चर या फार्मास्युटिकल साइंटिस्ट के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए जरूर फॉलो करें ये 7 सफलता मंत्र
ये भी पढ़ें:अच्छी जॉब पाने के लिए, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन

3. बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क.)- अगर आप भी क्रिएटिव हैं और नए-नए डिजाइन बनाना आपको बेहद पसंद है तो आर्किटेक्चर आपके लिए एक बेहतर करियर ऑप्शन रहेगा। यह कोर्स स्मार्ट सिटी प्लानिंग और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन आदि सिखाता है, जिससे शहरी विकास और आर्किटेक्चर फर्मों में जॉब्स मिलती हैं।

4. बीएससी एनवायरनमेंट साइंस (B.Sc. Environmental Science) - साइंस स्ट्रीम स्टूडेंट्स के बीच ये कोर्स बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसमें स्टूडेंट्स को जलवायु परिवर्तन और स्थिरता के बारे में पढ़ाया जाता है। इस कोर्स के बाद आप एनवायरनमेंट कंसल्टेंट, रिसर्चर या पॉलिसी एडवाइजर बन सकते हैं।

5. बीएससी नॉटिकल साइंस (B.Sc. Nautical Science)- जो लोग नेवी या समुद्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट कोर्स है। इस कोर्स की सहायता से आप मर्चेंट नेवी में करियर ऑप्शन मिलेंगे जैसे मरीन ऑफिसर या नेविगेशन एक्सपर्ट आदि।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।