Top High-Demand B.Tech Courses in 2026; Best Engineering Branches, AI, Data Science, and Robotics Lead the Job Market Engineering Trends 2026: डिमांड में हैं ये टॉप बी.टेक कोर्स, लाखों में है शुरुआती सैलरी; देखें पूरी लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

Engineering Trends 2026: डिमांड में हैं ये टॉप बी.टेक कोर्स, लाखों में है शुरुआती सैलरी; देखें पूरी लिस्ट

Most in-demand B.Tech courses 2026: 2026 के जॉब मार्केट और इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे बी.टेक कोर्सेज की पहचान की है, जिनमें न केवल करियर के शानदार अवसर हैं, बल्कि शुरुआती सैलरी भी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी अधिक है।

Wed, 4 Feb 2026 03:29 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Engineering Trends 2026: डिमांड में हैं ये टॉप बी.टेक कोर्स, लाखों में है शुरुआती सैलरी; देखें पूरी लिस्ट

Top High-Demand B.Tech Courses in 2026: बदलती तकनीक के इस दौर में इंजीनियरिंग की पुरानी ब्रांच के साथ-साथ नए जमाने के 'स्पेशलाइज्ड' कोर्सेज की मांग तेजी से बढ़ी है। 2026 के जॉब मार्केट और इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे बी.टेक कोर्सेज की पहचान की है, जिनमें न केवल करियर के शानदार अवसर हैं, बल्कि शुरुआती सैलरी भी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी अधिक है।

आने वाले वर्षों में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में लाखों प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी।

1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML)

यह वर्तमान में इंजीनियरिंग की सबसे पॉपुलर और तेजी से बढ़ती ब्रांच है। अनुमान है कि 2026 तक अकेले भारत में लगभग 10 लाख एआई प्रोफेशनल्स की आवश्यकता होगी।

करियर विकल्प: एआई इंजीनियर, एमएल स्पेशलिस्ट, डेटा साइंटिस्ट।

सैलरी पैकेज: इस क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों को 18 लाख रुपये से 40 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का पैकेज मिल रहा है।

2. डेटा साइंस और बिग डेटा इंजीनियरिंग

डेटा को आज के दौर का 'नया तेल' (New Oil) कहा जाता है। कंपनियां ग्राहकों के व्यवहार को समझने और व्यापारिक फैसले लेने के लिए डेटा वैज्ञानिकों पर निर्भर हैं।

भविष्य की जरूरत: बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा और रिटेल जैसे क्षेत्रों में डेटा एनालिटिक्स की मांग 88% की दर से बढ़ रही है।

3. साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरिंग

जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ रहा है। कंपनियों के डेटा और नेटवर्क को हैकर्स से बचाने के लिए साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरों की भारी कमी है।

खासियत: इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर करीब 15 लाख नौकरियों के रिक्त होने का अनुमान है।

4. रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग

इंडस्ट्री 5.0 और स्मार्ट फैक्ट्रियों के उदय के साथ रोबोटिक्स इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ड्रोन तकनीक और हेल्थकेयर रोबोटिक्स में भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

वेतन: इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 5 लाख से 12 लाख रुपये के बीच रहती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती जाती है।

5. रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंजीनियरिंग

जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन कम करने के वैश्विक लक्ष्यों के कारण क्लीन एनर्जी (सौर, पवन और हाइड्रोजन ऊर्जा) के क्षेत्र में एक्सपर्ट की मांग बढ़ी है।

भविष्य का स्कोप: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और स्मार्ट ग्रिड सिस्टम के विकास ने इस कोर्स को छात्रों की पहली पसंद बना दिया है।

कोर इंजीनियरिंग का नया रूप

मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल जैसी पारंपरिक ब्रांच भी अब तकनीक के साथ जुड़कर अपडेट हो गई हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अब 'मेक्ट्रोनिक्स' और 'EV बैटरी सिस्टम' पर केंद्रित है, जबकि सिविल इंजीनियरिंग में 'स्मार्ट सिटी डिजाइन' और 'सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर' जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।