Top 5 Jobs 2025 apply for more than 4000 posts sarkari naukri Top 5 Jobs 2025: UPSC से लेकर CISF तक 4000+ पदों पर निकली नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

Top 5 Jobs 2025: UPSC से लेकर CISF तक 4000+ पदों पर निकली नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट

  • Top 5 Govt Jobs: आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देशभर के अलग-अगल विभागों में 4,891 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी पदों पर नौकरी निकली है।

Mon, 24 March 2025 07:16 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Top 5 Jobs 2025: UPSC से लेकर CISF तक 4000+ पदों पर निकली नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट

Latest Sarkari Bharti 2025: आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देशभर के अलग-अगल विभागों में हजारों पदों पर युवाओं के लिए सरकारी पदों पर नौकरी निकली है। कुछ की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, तो कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां रसोइया, मोची, दर्जी, नाई, धोबी, पेंटर, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, माली, वेल्डर, चार्ज मेकेनिक, एमपी अटेंडेंट ट्रेड में की जाएंगी। रसोइया ट्रेड में सबसे अधिक 493 पद भरे जाएंगे। इच्छुक पुरुष एवं महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

NPCIL Recruitment 2025: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन भर्ती 2025

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने असिस्टेंट साइंटिस्ट, नर्स और टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 391 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BTSC SMO Recruitment 2025: बिहार स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के 3623 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडियन नेवी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR, MR पदों पर निकली भर्ती
ये भी पढ़ें:5000+ मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें योग्यता समेत खास बातें

UPSC CAPF Assistant Commandant Vacancy 2025: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार 25 मार्च, 2025 तक यूपीएससी सीएपीएफ 2025 असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी ने 357 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) पदों पर भर्ती निकाली है।

Exim Bank Vacancy 2025: इंडिया एग्जिम बैंक भर्ती 2025

इंडिया एग्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी एवं डिप्टी मैनेजर के कुल 27 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 15 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।