Top 10 Study Tips for Slow Learners , students Learn Everything Easily Top 10 Study Tips for Slow Learners: पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए 10 असरदार स्टडी टिप्स, सब कुछ होगा आसानी से याद, Career Hindi News - Hindustan
More

Top 10 Study Tips for Slow Learners: पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए 10 असरदार स्टडी टिप्स, सब कुछ होगा आसानी से याद

Top 10 Study Tips for Slow Learners: यदि आप या आपका कोई साथी पढ़ाई में परेशानी होती है, तो ये 10 असरदार स्टडी टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे आप कम समय में ज्यादा और बेहतर सीख पाएंगे।

Thu, 30 Oct 2025 08:06 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Top 10 Study Tips for Slow Learners: पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए 10 असरदार स्टडी टिप्स, सब कुछ होगा आसानी से याद

Top 10 Study Hacks for Slow Learners: अक्सर कुछ छात्रों को चीजें समझने और याद करने में ज्यादा समय लगता है, जिन्हें 'धीमा सीखने वाला' कहा जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे कम बुद्धिमान हैं बस उनका सीखने का तरीका और स्पीड थोड़ी अलग होती है। यदि आप या आपका कोई साथी पढ़ाई में परेशानी होती है, तो ये 10 असरदार स्टडी टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे आप कम समय में ज्यादा और बेहतर सीख पाएंगे।

1. जानकारी को 'चंक' में तोड़ें -

बड़े और मुश्किल टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों या 'चंक' में बांट लें। एक बार में केवल एक छोटा हिस्सा ही याद करें। जब वह याद हो जाए, तभी अगले हिस्से पर जाएं। इससे दिमाग पर बोझ कम पड़ता है।

2. विजुअल टूल्स का इस्तेमाल करें -

धीमे सीखने वाले छात्र अक्सर देखकर ज्यादा अच्छा सीखते हैं। इसके लिए आप रंगीन पेन, हाइलाइटर, फ्लोचार्ट, माइंड मैप्स और डायग्राम का इस्तेमाल करें। किसी भी कॉन्सेप्ट को तस्वीरों से जोड़कर याद करना आसान होता है।

3. 'टीचिंग' टेक्निक अपनाएं-

जो कुछ भी आप सीखते हैं, उसे किसी और को या खुद को आसान शब्दों में समझाएं। अगर आप किसी कॉन्सेप्ट को बिना अटके किसी को समझा सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको वह चीज पूरी तरह समझ आ गई है।

4. एक्टिव रिकॉल और स्पेस रेपिटीशन -

एक्टिव रिकॉल: नोट्स को बार-बार पढ़ने के बजाय, नोट्स बंद करें और खुद से सवाल पूछें।

स्पेस रेपिटीशन: किसी भी चीज को लगातार न दोहराएं। उसे आज, फिर कल, फिर तीन दिन बाद और फिर एक हफ्ते बाद दोहराएं। यह तरीका जानकारी को लंबे समय तक दिमाग में रखता है।

5. पोमोडोरो टेक्निक -

पढ़ाई को छोटे-छोटे टाइम स्लॉट में बांटें। उदाहरण के लिए 25 मिनट पढ़ाई करें और फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें। हर चार सेशन के बाद एक लंबा ब्रेक 15-30 मिनट का लें। यह तरीका फोकस बनाए रखने में मदद करता है।

6. शांत जगह पर पढ़ें -

ऐसी जगह चुनें जहां कम से कम शोर हो और कोई ध्यान हटाने वाली चीज न हो। फोन, सोशल मीडिया और टीवी को पढ़ाई के समय दूर रखें।

7. खुद के नोट्स बनाएं -

बाहर के नोट्स या दोस्तों के नोट्स पर निर्भर रहने के बजाय जो कुछ आप पढ़ते हैं, उसे अपनी भाषा में शॉर्ट नोट्स में लिखें। अपने हाथ से लिखने से जानकारी बेहतर तरीके से प्रोसेस होती है।

8. छोटे और रियल लक्ष्य बनाएं -

एक ही दिन में पूरा सिलेबस खत्म करने की न सोचें। हर दिन के लिए छोटे, पूरे किए जा सकने वाले लक्ष्य निर्धारित करें। जब आप इन लक्ष्यों को पूरा करते हैं, तो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

9. सेहत का ध्यान रखें-

पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन खाएं और रेगुलर रूप से ब्रेक लेकर थोड़ा टहलें या हल्की कसरत करें। एक स्वस्थ शरीर और दिमाग ही बेहतर तरीके से सीख सकता है।

10. पॉजिटिव रहें -

खुद पर विश्वास रखें और अपनी तुलना दूसरों से न करें। हर किसी के सीखने की गति अलग होती है। छोटी-छोटी सफलताओं का जश्न मनाएं और चुनौतियों को सीखने के अवसर के रूप में देखें।

याद रखें, सीखने की स्पीड मायने नहीं रखती बल्कि मायने यह रखता है कि आप कितना प्रभावी ढंग से सीखते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।