UPMSP UP Board 10th 12th result 2022 today 18 june 2022 check latest updates here UPMSP UP Board 10th 12th result 2022 : 2 बजे 10वीं और 4 बजे 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

UPMSP UP Board 10th 12th result 2022 : 2 बजे 10वीं और 4 बजे 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें चेक

UP Board 10th 12th result : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार 18 जून को घोषित किया जाएगा।  हाईस्कूल का रिजल्ट 18 जून को दो बजे जारी होगा और इंटरमीडिएट का परिणाम चार बजे जार

Sat, 18 June 2022 12:22 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPMSP UP Board 10th 12th result 2022 : 2 बजे 10वीं और 4 बजे 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया जाएगा। हाईस्कूल का रिजल्ट 2 बजे जारी होगा और इंटरमीडिएट का परिणाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp edu in के साथ ही लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। यूपी बोर्ड की सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी आज प्रयागराज मुख्यालय से पहले दो बजे हाईस्कूल और फिर चार बजे इंटरमीडिएट का परिणाम जारी करेंगी।

यहां अभी कर लें रजिस्ट्रेशन, रिजल्ट जारी होने के बाद यहीं से चेक कर सकेंगे नतीजे

इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4775749 परीक्षा में शामिल हुए और 416940 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में कुल 2781654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2525007 उपस्थित एवं 256647 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2250742 उपस्थित एवं 160293 अनुपस्थित रहे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले साल अच्छा गया था, दरअसल कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हुईं थी और स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था, लेकिन इस बार  परीक्षाएं हुई हैं, इसलिए इस बार पासिंग पर्सेंटेज कम रह सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।