MPSOS MP Ruk Jana Nahi Result 2023: MP Board 10th 12 Result 2023 declare today mpsos nic in MPSOS 10th 12 Result 2023: MPSOS रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित, Career Hindi News - Hindustan
More

MPSOS 10th 12 Result 2023: MPSOS रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित

MPSOS 10th 12 Result 2023 declare:मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड क

Thu, 27 July 2023 07:30 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MPSOS 10th 12 Result 2023: MPSOS रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित

MPSOS 10th 12 Result 2023 declare:मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं। रुक जाना नहीं 10वीं की परीक्षा 5 से 24 जून और 12वीं की परीक्षा 1 से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि एमपी रूक जाना नहीं के तबत दो सेशन में यह परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। पहला सेशन जून में और दूसरा सेशन दिसंबर में आयोजित किया जाता है। 2016 में परीक्षा की शुरुआत इसलिए की गई थी, जिससे सालाना रेगुलर एग्जाम में फेल अभ्यार्थियों को एक और मौका दिया जा सके। यह पहल ओपन स्कूलिंग सिस्टम का पार्ट थी। पिछले साल इस योजना के तहत जारी परिणाम में कक्षा 12वीं में 41.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 56 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें से 23 हजार 350 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

ऐसे चेक करें  MPSOS class 10 12 ruk jana nahi result 2023
1. सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — mpsos.nic.in
2. इसके बाद  "रूक जाना नहीं" योजना लिंक के नीचे दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें। 
3. RUK Jana Nahi" Yojna Exam Class 10th & 12th लिंक पर क्लिक करें 
4. अपना रोल नंबर डालें और क्लिक करें। 
5. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।