SSC MTS Admit Card 2026 out at ssc gov direct link download ssc mts admit card pdf SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 ssc.gov.in पर जारी, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रोसेस, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 ssc.gov.in पर जारी, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रोसेस

SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 अपनी आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Mon, 9 Feb 2026 09:03 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC MTS Admit Card 2026: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 ssc.gov.in पर जारी, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रोसेस

SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2026 के लिए आयोग ने SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 अपनी आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने क्षेत्र की संबंधित एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एमटीएस (MTS) परीक्षा 2026 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जा रही है, जिसके लिए आयोग चरणबद्ध तरीके से एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। ये एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2026 परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।

उम्मीदवारों को यह विशेष सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के अंतिम समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों या वेबसाइट पर अधिक लोड से बचने के लिए अपने डॉक्यूमेंट को समय रहते और काफी पहले ही डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं।

2. होमपेज पर "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।

3. "SSC MTS & Havaldar Exam 2026 Admit Card" वाले लिंक का चयन करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

5. कैप्चा कोड भरकर 'सबमिट' करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी

दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)

परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा दो सत्रों में विभाजित होगी। सत्र 1 में गणित और रीजनिंग के प्रश्न होंगे, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं, सत्र 2 में सामान्य जागरूकता (GK) और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे। मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से सत्र 2 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा