SSC GD Constable Recruitment : Illegal Extortion in ITBP Recruitment Anomalies Uncovered During CBI Investigation ITBP भर्ती में की गई अवैध वसूली, कांस्टेबल GD भर्ती में हुआ खेल, CBI जांच के दौरान पकड़ीं गड़बड़ियां, Career Hindi News - Hindustan
More

ITBP भर्ती में की गई अवैध वसूली, कांस्टेबल GD भर्ती में हुआ खेल, CBI जांच के दौरान पकड़ीं गड़बड़ियां

आईटीबीपी की 40वीं बटालियन में बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीबीआई ने जांच के दौरान ये गड़बड़ियां पकड़ी हैं। सीबीआई ने जनवरी माह में आईटीबीपी कांस्टेबल बहाली 2024 में शिकायत के बाद जांच शुरू की थी।

Wed, 13 May 2026 06:38 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अखिलेश सिंह, रांची
share
ITBP भर्ती में की गई अवैध वसूली, कांस्टेबल GD भर्ती में हुआ खेल, CBI जांच के दौरान पकड़ीं गड़बड़ियां

आईटीबीपी की 40वीं बटालियन में बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीबीआई ने जांच के दौरान ये गड़बड़ियां पकड़ी हैं। सीबीआई ने जनवरी माह में आईटीबीपी कांस्टेबल बहाली 2024 में शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। इस मामले में धांधली व भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आईटीबीपी की आंतरिक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई को भी भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों से अवैध वसूली के साक्ष्य मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार का यह खेल 40वीं वाहिनी आईटीबीपी, सुकुरहुट्टू कैंप (रांची) में कांस्टेबल (जीडी)-2024 की भर्ती के दौरान खेला गया। आरोप है कि अभ्यर्थियों के विस्तृत चिकित्सा परीक्षण और पुनरीक्षण चिकित्सा परीक्षण में उन्हें पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की उगाही की गई। पूरे मामले में प्रारंभिक जांच में पटना मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी संदीप रंजन, आईटीबीपी 40वीं बटालियन के कांस्टेबल आशुतोष कुणाल गुप्ता, पटना सेक्टर मुख्यालय के जीडी कांस्टेबल मनोज कुमार की भूमिका सामने आयी है। वहीं, इसमें विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अज्ञात कर्मी और निजी व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 हुए जारी, डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
ये भी पढ़ें:SSC GD परीक्षा तारीख चुनने का अनोखा विकल्प; 15 अप्रैल तक भरें अपनी वरीयता
ये भी पढ़ें:अर्धसैनिक बलों में 93,000 पद खाली, संसद में सरकार ने दी जानकारी; देखें आंकड़े

गोपनीय जानकारी का किया गया सौदा

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कर्मियों ने उम्मीदवारों की गोपनीय जानकारी साझा की थी। कांस्टेबल आशुतोष कुणाल गुप्ता के माध्यम से ₹50,000 रुपये की संदिग्ध राशि के लेन-देन का भी जिक्र है। इस साजिश में मोबाइल नंबर 9060128551 का इस्तेमाल किया गया था, जो संभवतः कांस्टेबल मनोज कुमार का है। सीबीआई इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पीसी एक्ट, बीएनएस की संगत धाराओं के तहत जांच कर रही है। सीबीआई के एएसपी स्तर के अधिकारी केस के जांच पदाधिकारी हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।