sports authority of india assistant coach recruitment 2026 100 posts apply last date june 27 खेलों में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, SAI में 100 असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती; 1.12 लाख तक सैलरी, Career Hindi News - Hindustan
More

खेलों में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, SAI में 100 असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती; 1.12 लाख तक सैलरी

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने असिस्टेंट कोच के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून 2026 है। जानिए योग्यता, सैलरी, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

Thu, 28 May 2026 02:56 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
खेलों में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, SAI में 100 असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती; 1.12 लाख तक सैलरी

अगर आप खेलों से जुड़े हैं, कोचिंग का अनुभव रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। खेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली भारत सरकार की संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAI ने असिस्टेंट कोच के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती डेपुटेशन और शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 मई 2026 को जारी किया गया है और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देशभर के SAI केंद्रों में हो सकती है।

कितने पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी

SAI की इस भर्ती में कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक हो सकती है।भर्ती का कार्यकाल शुरुआत में 3 साल का होगा, जिसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाकर अधिकतम 7 साल तक किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत अधिकारी हों। इसके अलावा कुछ विशेष खेल उपलब्धियों वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। उम्मीदवारों के पास SAI NS NIS पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स या वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं, अगर उनके पास कोचिंग का सर्टिफिकेट कोर्स हो। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईडी में 1000 से अधिक कर्मचारियों के पदों पर होगी भर्ती

उम्र सीमा क्या रखी गई है

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 56 साल तय की गई है। उम्र की गणना आवेदन प्राप्त होने की शुरुआती तारीख के आधार पर की जाएगी।

चयन कैसे होगा

सबसे पहले उम्मीदवारों की पात्रता की जांच होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसे चयन समिति तैयार करेगी। इंटरव्यू का आयोजन नई दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुख्यालय में किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main स्कोर से दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला शुरू, ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए क्या करना होगा

उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से अपने विभाग के जरिए भेजना होगा। आवेदन फॉर्म SAI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म के साथ उम्र, योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज लगाने होंगे। इसके अलावा पिछले 5 साल के ACR/APAR रिकॉर्ड, विजिलेंस क्लियरेंस, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट और कैडर क्लियरेंस जैसे जरूरी कागजात भी जमा करने होंगे।

आवेदन इस पते पर भेजना होगा -

डिप्टी डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्स डिवीज़न-II)

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003

अंग्रेजी में पता -

Dy. Director (Human Resources Division-II)

Sports Authority of India

Jawaharlal Nehru Stadium

Lodhi Road, New Delhi – 110003

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 साल पुरानी गणित की गुत्थी को चुटकियों में सुलझाया, कौन है दिव्या त्यागी?

खेलों से जुड़े लोगों के लिए क्यों अहम है यह भर्ती

देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। ऐसे में SAI की यह भर्ती उन लोगों के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है जो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का अनुभव रखते हैं और सरकारी सिस्टम में काम करना चाहते हैं।

इस भर्ती के जरिए देशभर के खेल केंद्रों में अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सकेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।