SBI Scholarship 2025: SBI का बड़ा तोहफा, छात्रों के लिए 20 लाख तक की स्कॉलरशिप; जानें किसे मिलेगा फायदा
SBI Scholarship 2025: SBI ने छात्रों के लिए अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की है। इस योजना में योग्य छात्रों को कोर्स और लेवल के हिसाब से 15,000 से लेकर 20 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।

SBI Scholarship 2025: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत स्कूल से लेकर आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल और यहां तक कि विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा। इसमें छात्रों को कोर्स और पढ़ाई के स्तर के आधार पर 15,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।
एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। स्कूल स्तर के छात्रों के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि अन्य छात्रों के लिए यह सीमा 6 लाख रुपये सालाना रखी गई है। इस स्कॉलरशिप योजना में 50 फीसदी सीटें महिला छात्रों के लिए और 50 फीसदी सीटें एससी/एसटी छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं। इतना ही नहीं, एससी/एसटी उम्मीदवारों को अंकों में 10 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए छात्रों को कई दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें पिछली परीक्षा की मार्कशीट, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, वर्तमान फीस की रसीद, बैंक खाता विवरण, प्रवेश प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।
SBI Scholarship 2025: क्या है आवेदन की प्रक्रिया
इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
- इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर "Apply Now" विकल्प पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर या जीमेल से पंजीकरण किया जा सकता है।
- पंजीकरण के बाद आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और नियम-शर्तें स्वीकार करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
SBI Scholarship 2025: क्या आवेदन की अंतिम तारीख
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तय की गई है। एसबीआई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पात्रता मानकों और अन्य जरूरी शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।




साइन इन