RSSB 4th grade admit card download link : rajasthan rsmssb grade 4 admit card class 4 admit card iv recruitment RSSB 4th grade admit card download : राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड जारी, Direct Link, फ्री रहेगी यात्रा, Career Hindi News - Hindustan
More

RSSB 4th grade admit card download : राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड जारी, Direct Link, फ्री रहेगी यात्रा

RSSB 4th grade admit card download : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Sat, 13 Sep 2025 08:36 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RSSB 4th grade admit card download : राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड जारी, Direct Link, फ्री रहेगी यात्रा

RSSB 4th grade admit card download : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को गेट एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर जाकर अपनी डेट ऑफ बर्थ व एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होगी। परीक्षा 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने जा रही है । तीनों दिन दो- दो शिफ्टों सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 तक एग्जाम होगा।

परीक्षा केंद्र के गेट एग्जाम शुरू होने से 1 घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से 2 घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा है। परीक्षार्थियों को अपनी प्रश्न बुकलेट घर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वे केवल अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी ले जा सकेंगे। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए हैं। रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं।

फ्री यात्रा

राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा रहेगी। परीक्षा की तिथि से दो दिन पहले और दो दिन बाद यात्रा मुफ्त मिलेगी। अपना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखना होगा।

पहचान पत्र की फोटो तीन साल से ज्यादा पुरानी न हो

चयन बोर्ड ने कहा है कि यदि किस अभ्यर्थी के पहचान पत्र की फोटो तीन साल या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें । परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का चेहरे और प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है, वरना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

पुरुष अभ्यर्थी आधी/पूरी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा, पैन्ट पहन कर आयेंगे। जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। यदि अपवाद स्वरूप कोई अभ्यर्थी जीन्स पहनकर आता है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। उसकी गहन जांच करवाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि उसके पास किसी प्रकार का ब्लूटूथ आदि डिवाइस न हो। इस संबंध में उससे वचन-पत्र भरवाया जाएगा।

महिलाओं के लिए ड्रेस कोड

महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड बैण्ड लगा कर आएंगी। जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। यदि अपवाद स्वरूप कोई अभ्यर्थी जीन्स पहनकर आता है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। उसकी गहन जांच करवाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि उसके पास किसी प्रकार का ब्लूटूथ आदि डिवाइस न हो। इस संबंध में उससे वचन-पत्र भरवाया जाएगा।

परीक्षार्थी लाख/कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूडियां, कान की बाली, अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आएंगे।

परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टाल, शॉल, मफलर पनकर न आएं।

- चप्पल(स्लीपर), सैंडल, जूते एवं मोजे सभी छोटे टखने तक के पहनकर आने की अनुमति होगी। मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी।

- यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक प्रतीक चिह्नों को धारण कर आता है तो उससे प्रतीक चिह्नों को नहीं उतरवाया जाएगा। शंका होने पर उसकी गहन जांच कर सुनिश्चित किया जाएगा कि उनमें किसी प्रकार का ब्लूटूथ आदि डिवाइस नहीं छुपाया गया है।

- नीले रंग का बॉल प्वॉइंट अपने साथ लाएं।

घड़ी बैन

परीक्षा केन्द्र में आपको किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी इसलिए घड़ी पहनकर नहीं आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में अपने साथ नीले रंग का पारदर्शी बॉल पैन के अलावा किसी प्रकार का पैन, पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, न कैलकुलेटर, तख्ती/पैड/गत्ता, पैनड्राइव, रबर, लॉग टेबिल, स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन एवं पेजर, अन्य किसी प्रकार का संचार उपकरण, स्लाईड रूल, किसी भी प्रकार का हथियार आदि लेकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

एंट्री समय

आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना है। एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।

फोटो आईडी और एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा में अपने एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या प्रिंट आउट और वैलिड फोटो आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं। आधार कार्ड पर जन्मतिथि छपी होना जरूरी है। विशेष हालात में पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक से मिलान किया जाएगा।

परीक्षा समाप्त होने पर, अभ्यार्थियों को OMR शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति है। प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।

फोटो की सॉफ्टवेयर से होगी जांच

उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने के लिए 2.5 सेमी * 2.5 सेमी के नए रंगीन फोटो, पारदर्शी नीला बॉल पेन साथ लेकर आएं। फोटो एक माह से ज्यादा पुराना न हो। सभी फोटो की सॉफ्टवेयर से जांच की जाएगी।

हर प्रश्न के 5 विकल्प

हर प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। अगर पहले चार विकल्पों में से यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवा विकल्प/गोला को गहरा करना होगा। यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक काल/3 भाग काट लिया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।