rrb technician grade-3 answer key railway technician recruitment exam answer key released direct link RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link

RRB Technician Answer Key 2026 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा की ‘प्रोविशनल आंसर-की’ और उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।

Thu, 19 March 2026 06:44 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link

RRB Technician Answer Key 2026 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा की ‘प्रोविशनल आंसर-की’ और उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षार्थी अब रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइटों या मुख्य वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की को चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे के विभिन्न विभागों में हजारों रिक्त पदों को भरा जाना है। आंसर -की जारी होने के साथ ही अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी रिजल्ट की तैयारी भी तेज हो गई है।

RRB टेक्नीशियन ग्रेड-3 आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट जैसे rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'CEN 02/2025 (Technician) - View of Question Paper, Responses and Keys' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. कैप्चा कोड भरकर 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी 'कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट' और 'आंसर की' स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. इसे भविष्य के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की डेट जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
ये भी पढ़ें:11,127 पदों पर होगी लोको पायलट की भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, यहां देखें योग्यता
ये भी पढ़ें:रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर मांगे आवेदन, 10वीं पास को मौका

आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करने का मौका

रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह अवसर भी दिया है कि यदि उन्हें किसी उत्तर पर डाउट है या लगता है कि बोर्ड द्वारा दिया गया उत्तर गलत है, तो वे उस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को बोर्ड के पोर्टल पर जाकर संबंधित प्रश्न के लिए अपनी चुनौती पेश करनी होगी। इसके लिए प्रति प्रश्न एक निर्धारित शुल्क 50 रुपये प्लस बैंक शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज करने की विंडो केवल 27 मार्च 2026 तक के लिए ही खुली रहेगी। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

कट-ऑफ और रिजल्ट की संभावनाएं

आंसर की जारी होने के बाद एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस बार 'ग्रेड-3' के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। रिस्पॉन्स शीट के आधार पर छात्र अब अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंतिम चयन 'नॉर्मलाइजेशन' प्रक्रिया के बाद तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। प्रोविशनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।