rrb ntpc graduate admit card 2026 out live updates direct link exam date RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड जारी, रेलवे में ऑफिसर बनने की घड़ी आई, 16 मार्च से परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड जारी, रेलवे में ऑफिसर बनने की घड़ी आई, 16 मार्च से परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 16 से 27 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड।

Thu, 12 March 2026 05:37 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड जारी, रेलवे में ऑफिसर बनने की घड़ी आई, 16 मार्च से परीक्षा

भारतीय रेलवे में 'नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज' (NTPC) के तहत ऑफिसर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल पदों (CEN 06/2025) के लिए होने वाली CBT 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। यह खबर उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो पिछले काफी समय से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे थे। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक अब एक्टिव हो चुका है।

चंद सेकंड में ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

1. रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे इस लिंक पर जाएं: https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33128/98228/login.html

2. होमपेज पर 'RRB NTPC 06/2025 CBT 1 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (Login Credentials) दर्ज करें।

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

गौरतलब है कि फिलहाल बोर्ड ने 16 से 19 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं की 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' भी जारी कर दी है, जिससे आप अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न: समझें नंबरों का गणित

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है। इसमें सफल होने के लिए आपको नीचे दिए गए पैटर्न को समझना होगा:

  • कुल सवाल: 100 (बहुविकल्पीय MCQs)
  • कुल समय: 90 मिनट (दिव्यांगों के लिए 120 मिनट)
  • विषय और अंक: जनरल अवेयरनेस: 40 अंक
  • मैथमेटिक्स: 30 अंक
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: सावधान रहें! हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।