RRB Group D Exam dates : Railway Group D Exam dates CBT date changed check new schedule Jan Feb RRB Group D Exam dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां बदलीं, शेड्यूल आगे खिसका, देखें नई डेट, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Group D Exam dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां बदलीं, शेड्यूल आगे खिसका, देखें नई डेट

RRB Group D Exam dates : अब सिर्फ 8 और 9 जनवरी को ही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा होगी, शेष सभी परीक्षाएं फरवरी में होगी। फरवरी माह में 02, 03, 04, 05, 06, 09 व 10 तारीख को परीक्षाएं होंगी।

Tue, 23 Dec 2025 02:45 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB Group D Exam dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां बदलीं, शेड्यूल आगे खिसका, देखें नई डेट

RRB Group D Exam dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी में होने वाली आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। बदलाव के मुताबिक जो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी पहले 16 जनवरी को खत्म होने वाले थे, वे अब 10 फरवरी 2026 तक चलेंगे। पहले जनवरी 2026 में रेलवे ग्रुप डी भर्ती की लिखित परीक्षा 1 से 16 जनवरी तक होनी थी। लेकिन अब सिर्फ 8 और 9 जनवरी को ही परीक्षा होगी, शेष सभी परीक्षाएं फरवरी में होगी। फरवरी माह में 02, 03, 04, 05, 06, 09 व 10 तारीख को परीक्षाएं होंगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी होगी। एग्जाम सिटी के साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी होगी। परीक्षार्थी एग्जाम डेट से चार चार दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ऑरिजनल आधार कार्ड या ई वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट लाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। ऐसे में एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट भी साथ लेना जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने पहले से आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो वे rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके अपनी पहचान ऑथेंटिकेट करें ताकि परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश हो सके। जिन्होंने आवेदन जमा करने के दौरान अपना आधार सत्यापित किया है, वे परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे में

असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के आवेदन 21 जनवरी से, शॉर्ट नोटिस जारी

सीबीटी पैटर्न

सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।