RRB Exam dates : Railway Recruitment Exam dates RRB calendar je alp technician exam kab hoga except group d cbt RRB Exam dates : रेलवे की 5 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, इस CBT में नहीं आएगा इंग्लिश व जीके, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Exam dates : रेलवे की 5 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, इस CBT में नहीं आएगा इंग्लिश व जीके

RRB Calendar 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जल्दी जल्दी 5 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर अभ्यर्थियों को चौंका दिया है। इस साल फरवरी से लेकर अप्रैल तक पांच भर्ती परीक्षाएं होंगी।

Thu, 8 Jan 2026 02:11 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB Exam dates : रेलवे की 5 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, इस CBT में नहीं आएगा इंग्लिश व जीके

RRB Calendar 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जल्दी जल्दी 5 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर अभ्यर्थियों को चौंका दिया है। इस साल फरवरी से लेकर अप्रैल तक पांच भर्ती परीक्षाएं होंगी। जिन भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की हैं उनमें असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्निशियन, पैरा मेडिकल, सेक्शन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर-डीएमएस-सीएमए की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी होगी। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की विभिन्न संभावित परीक्षा तिथियां

- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर (सीईएन-04/2025) - 11 और 12 फरवरी 2026

-आरआरबी सहायक लोको पायलट (एएलपी-सीईएन 01/2025) - 16, 17 और 18 फरवरी 2026

- आरआरबी जूनियर इंजीनियर (जेई सीईएन-03/2025) - 19, 20 फरवरी और 03 मार्च 2026

- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड I और III (CEN-02/2025) - 05 से 09 मार्च 2026

- आरआरबी पैरा मेडिकल स्टाफ (सीईएन-03/2025) - 10, 11 और 12 मार्च 2026

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा

चयन - चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक चरण की लिखित परीक्षा (सीबीटी), सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न

सिंगल स्टेज सीबीटी में अभ्यर्थियों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा। सीबीटी में वैकेंसी से 8 गुना सीबैट के लिए पास किए जाएंगे। सीबीटी में 120 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 अंक का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 अंक का लॉजिकल कैपाबिलिटी, 20 अंक का मेंटल रीजनिंग आएगा।

रेलवे जेई भर्ती परीक्षा

चयन प्रक्रिया - फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकेंड स्टेज सीबीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल। सीबीटी में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई क की निगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट और सीबीटी 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। सीबीटी 1 में 100 प्रश्न होंगे और सीबीटी 2 में 150 प्रश्न होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे ग्रुप डी 22000 भर्ती से पहले 312 पदों के आवेदन शुरू, CBT सिर्फ एक चरण में

रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के आवेदन 21 जनवरी से, नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है। एएलपी और टेक्निशियन एवं आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी निकल चुकी है। अब ग्रुप डी की भर्तियों का इंतजार था। लेकिन रेलवे की इस नई 22000 भर्ती से अभ्यर्थी निराश हैं। उनका कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं तो इतनी कम वैकेंसी क्यों निकाली जा रही है। वैकेंसी बढ़ाने के लिए अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्वीट कर अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने वैकेंसी 1 लाख करने की मांग की है।

अपडेट कर लें आधार व उनकी डिटेल्स

आरआरबी ने शॉर्ट नोटिस में कहा, 'उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार का उपयोग करके अपने प्राइमरी डिटेल्स सत्यापित करें, ताकि नॉन आधार सत्यापित आवेदनों के लिए भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में विशेष विस्तृत जांच के कारण होने वाली असुविधा और अतिरिक्त देरी से बचा जा सके। आधार का उपयोग करके सफल वेरिफिकेशन के लिए, आधार में नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र में उपलब्ध पूरा नाम और जन्मतिथि के साथ 100% मिलान करने के लिए अपडेट किया जाएगा। इसी तरह ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार को नवीनतम फोटो और नवीनतम बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आईरिस) के साथ अपडेट करना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।