RPSC SSO Recruitment 2024 for Senior Scientific Officer apply at recruitment.rajasthan.gov.in RPSC SSO Vacancy 2024: सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

RPSC SSO Vacancy 2024: सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

  • Latest Sarkari Naukri 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Thu, 19 Dec 2024 05:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RPSC SSO Vacancy 2024: सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

RPSC SSO Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यह भर्ती आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजस्थान फॉरेंसिक विज्ञान सेवा नियम 1979 के अंतर्गत सीनियर साइंटिफिक अधिकारी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 14 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 है।

किन-किन पदों पर कहां भर्ती होगी-

1. एसएसओ (डीएनए डिवीजन)- 4 पद

2. एसएसओ (साइबर फॉरेंसिक डिवीजन)- 3 पद

3. एसएसओ (बायोलॉजी डिवीजन)- 2 पद

4. एसएसओ (डॉक्यूमेंट डिवीजन)- 1 पद

5. एसएसओ (टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन)- 1 पद

6. एसएसओ (फिजिक्स डिवीजन)- 1 पद

7. एसएसओ (सेरोलॉजी डिवीजन)- 1 पद

8. एसएसओ ( नारकोटिक्स डिवीजन)- 1 पद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Railway Jobs:रेलवे में दसवीं पास के लिए निकली 1785 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन
ये भी पढ़ें:IIT मंडी जूनियर असिस्टेंट पदों पर निकली नौकरी, जानें योग्यता समेत खास बातें

योग्यता-

1. आवदेन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।

2. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

एप्लीकेशन फीस-

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 400 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए SSO 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

6. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।