RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की टेंशन को कहें बाय-बाय, स्ट्रेस को ऐसे करें कम
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। आइए आपको रिजल्ट के पहले और बाद आने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए 5 आसान उपाय बताएं।

Rajasthan Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। ऐसे समय में लाखों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के मन में घबराहट और बेचैनी होना स्वाभाविक है। परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं होता, बल्कि यह छात्रों के भविष्य की दिशा भी तय करता है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा स्ट्रेस परफॉर्मेंस और हेल्थ दोनों को बिगाड़ सकता है।
विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
अजमेर बोर्ड द्वारा नतीजे घोषित किए जाने से पहले और बाद में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए यहां 5 बेहद असरदार और आसान तरीके बताए गए हैं:
1. अपनी उम्मीदों को रखें प्रैक्टिकल
रिजल्ट आने से पहले सबसे जरूरी है कि आप वास्तविकता को स्वीकार करें। आपने परीक्षा में जैसा प्रदर्शन किया है, परिणाम वैसा ही आएगा। खुद पर या बच्चों पर 90% से ज्यादा अंक लाने का अनावश्यक दबाव न डालें। याद रखें कि हर बच्चा खास होता है और उसकी काबिलियत केवल एक मार्कशीट से तय नहीं की जा सकती।
2. नकारात्मक विचारों से दूर रहें
अक्सर छात्र रिजल्ट से पहले सोचने लगते हैं कि "अगर मैं फेल हो गया तो क्या होगा?" या "पड़ोसी क्या कहेंगे?"। इन नकारात्मक विचारों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को किसी क्रिएटिव वर्क व्यस्त रखें। संगीत सुनें, पेंटिंग करें या कोई खेल खेलें। पॉजीटिव सोच आपको आने वाली परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देती है।
3. दोस्तों और परिवार से बात करें
अकेले बैठकर स्ट्रेस पालने से बेहतर है कि आप अपने मन की बात माता-पिता या करीबी दोस्तों से साझा करें। अभिभावकों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को भरोसा दिलाएं कि वे हर हाल में उनके साथ हैं। एक छोटी-सी बातचीत भी बड़े से बड़े मानसिक बोझ को कम कर सकती है।
4. रिजल्ट के बाद की योजना तैयार रखें
अक्सर स्ट्रेस इसलिए होता है क्योंकि हम 'अनिश्चितता' से डरते हैं। रिजल्ट आने से पहले ही अपनी आगे की राह के बारे में सोचें। यदि अंक कम आते हैं, तो भी करियर के कई विकल्प खुले रहते हैं। स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं जैसे विकल्पों की जानकारी रखें ताकि किसी भी स्थिति में आप खुद को असहाय महसूस न करें।
5. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
रिजल्ट के दिनों में अक्सर छात्र नींद और खान-पान को नजरअंदाज कर देते हैं। गहरी नींद और पौष्टिक आहार मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करते हैं। प्रतिदिन कम से कम 15-20 मिनट योग या ध्यान करें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और घबराहट कम होती है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आपके जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। सफल होने पर अति उत्साह और कम अंक आने पर निराशा, दोनों ही स्थितियों में संयम बनाए रखना जरूरी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें और धैर्य के साथ अपने परिश्रम के फल का स्वागत करें।




साइन इन