Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2025 for graduates apply now at punjabandsindbank.co.in naukri Punjab and Sind Bank Recruitment 2025: पंजाब और सिंध बैंक में अप्रेंटिस पदों पर निकली नौकरी, 30 मार्च तक करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

Punjab and Sind Bank Recruitment 2025: पंजाब और सिंध बैंक में अप्रेंटिस पदों पर निकली नौकरी, 30 मार्च तक करें अप्लाई

  • Latest Bank Jobs 2025: पंजाब और सिंध बैंक ने 158 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को punjabandsindbank.co.in पर जाना होगा।

Thu, 27 March 2025 04:01 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Punjab and Sind Bank Recruitment 2025: पंजाब और सिंध बैंक में अप्रेंटिस पदों पर निकली नौकरी, 30 मार्च तक करें अप्लाई

Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पंजाब और सिंध बैंक ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in या फिर nats.education.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 158 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।।

5. उम्मीदवारों ने 31 मार्च 2025 तक ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।

ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड-

उम्मीदवारों की ट्रेनिंग की समयावधि 12 महीने या 1 साल की होगी। उम्मीदवारों को हर महीने 9,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे से लेकर बैंक तक 10000+ पदों पर निकली नौकरी, देखें टॉप 5 जॉब्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:UPSC से लेकर इंडियन नेवी तक हजारों पदों पर निकली नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट

Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ फीस को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा