OPSC OCS Recruitment 2026: Apply Online for 465 Civil Service Posts at opsc.gov.in; Check Eligibility and Last Date OPSC OCS Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए ओडिशा सिविल सेवा में शामिल होने का सुनहरा, 465 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

OPSC OCS Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए ओडिशा सिविल सेवा में शामिल होने का सुनहरा, 465 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

OPSC OCS Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा (OCS) परीक्षा 2026 के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न सरकारी 465 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की हुई है।

Tue, 17 Feb 2026 07:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
OPSC OCS Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए ओडिशा सिविल सेवा में शामिल होने का सुनहरा, 465 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

OPSC OCS Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा (OCS) परीक्षा 2026 के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न सरकारी पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की हुई है। यदि आप भी ओडिशा प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 465 रिक्त पदों को भरा जाना है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बेहद करीब 20 फरवरी 2026 है।

जल्द करें आवेदन, खत्म होने वाली है समय सीमा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विंडो जल्द ही बंद होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आज ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

पदों की डिटेल्स और योग्यता

इस साल ओपीएससी ओसीएस के जरिए 465 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ओडिशा प्रशासनिक सेवा (OAS), ओडिशा पुलिस सेवा (OPS), और ओडिशा वित्त सेवा (OFS) जैसे प्रतिष्ठित ग्रुप ए और ग्रुप बी के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/Women/PwD) को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

ओडिशा सिविल सेवा भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में विभाजित है:

प्रारंभिक परीक्षा : यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होगी, जो केवल स्क्रीनिंग के लिए है।

मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो डिसक्रिप्वटि टाइप की होगी।

इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय रिजर्व बैंक में 650 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा अभी करें आवेदन
ये भी पढ़ें:722 पदों पर ग्रुप-सी की बंपर वैकेंसी; 20 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
ये भी पढ़ें:OSSSC CRE भर्ती 2026: 1518 पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  1. सबसे पहले ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Apply Online' बटन पर क्लिक करें।

3. ओडिशा सिविल सेवा 2026 भर्ती लिंक को चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।

4. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट (फोटो और सिग्नेचर) अपलोड करें।

5. यदि कोई शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

6. भविष्य के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट सही होने चाहिए, क्योंकि किसी भी गलती के मामले में आयोग आवेदन रद्द कर सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।