Odisha Police SI Admit Card 2025 OUT at odishapolice.gov.in OPRB here pdf download direct link Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 odishapolice.gov.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 odishapolice.gov.in पर जारी, Direct Link

Odisha Police SI admit card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) की ओर से ओपीआरबी एसआई एडमिट कार्ड 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

Sun, 21 Sep 2025 11:45 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 odishapolice.gov.in पर जारी, Direct Link

Odisha Police SI admit card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) की ओर से ओपीआरबी एसआई एडमिट कार्ड 2025 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त पुलिस सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के जरिए से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर I और पेपर II परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर II दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर III 6 अक्टूबर, 2025 को एक ही सेशन में - सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में 933 सब-इंस्पेक्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

OPRB Odisha Police SI admit card 2025 Direct Link

वैकेंसी डिटेल्स-

1. सब-इंस्पेक्टर पुलिस- 609 पद

2. सब-इंस्पेक्टर पुलिस (सशस्त्र)- 253 पद

3. स्टेशन ऑफिसर (अग्निसेवा)- 47 पद

4. सहायक जेलर - 24 पद

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगाः एक लिखित आधारित भर्ती परीक्षा (OMR बेस्ड), शारीरिक मानकों का मापन (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)।

प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Odisha Police SI admit card 2025: ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।