NTPC Executive Trainee Recruitment 2026: Registration Begins Feb 11 for 515 Posts via GATE 2025 NTPC EET recruitment 2026: NTPC में निकलीं बंपर भर्तियां, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, 11 फरवरी से भरें फॉर्म, Career Hindi News - Hindustan
More

NTPC EET recruitment 2026: NTPC में निकलीं बंपर भर्तियां, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, 11 फरवरी से भरें फॉर्म

NTPC Executive Trainee Recruitment 2026: एनटीपीसी ने 'इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी' (EET) - 2026 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 515 पदों को भरा जाएगा।

Tue, 10 Feb 2026 03:40 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NTPC EET recruitment 2026: NTPC में निकलीं बंपर भर्तियां, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, 11 फरवरी से भरें फॉर्म

NTPC Executive Trainee Recruitment 2026: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी और महारत्न पीएसयू, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी जारी की है। एनटीपीसी ने 'इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी' (EET) - 2026 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 515 पदों को भरा जाएगा।

इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक वेतनमान और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी के साथ काम करने का अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल, 11 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की डिटेल्स

एनटीपीसी ने विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए कुल 515 रिक्तियां घोषित की हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

सिविल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस और आईटी

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल-टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए कम से कम 65% अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए 55% अंक निर्धारित किए गए हैं।

GATE 2025 स्कोर: इस भर्ती के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने GATE 2025 की परीक्षा में संबंधित पेपर कोड के साथ भाग लिया है।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 फरवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी, 2026

सलाह: अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे अंतिम तिथि से 5-6 दिन पहले ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनके GATE 2025 के अंकों के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

पे-स्केल: चयनित उम्मीदवारों को E1 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा, जिसका वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के बीच होगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें डीए, एचआरए और अन्य भत्ते कंपनी के नियमों के अनुसार मिलेंगे।

आवेदन कैसे करें?

  1. एनटीपीसी की करियर वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।

2. 'Engineering Executive Trainee - 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना GATE 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।

4. आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

5. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।