nta denies neet ug 2026 re exam paper leak rumors warns students ठगों के झांसे में न आएं; NEET री-एग्जाम 2026 पेपर लीक की खबरें फर्जी, NTA ने छात्रों को किया सावधान, Career Hindi News - Hindustan
More

ठगों के झांसे में न आएं; NEET री-एग्जाम 2026 पेपर लीक की खबरें फर्जी, NTA ने छात्रों को किया सावधान

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम पेपर लीक की सभी अफवाहों को पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है। साथ ही छात्रों और पैरेंट्स को ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है।

Sat, 6 June 2026 08:33 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
ठगों के झांसे में न आएं; NEET री-एग्जाम 2026 पेपर लीक की खबरें फर्जी, NTA ने छात्रों को किया सावधान

NEET UG Re-Exam 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा लीक के बाद दोबारा होने वाली परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाहें आग की तरह फैल रही हैं। दावों में कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के पास पेपर पहले से मौजूद है और उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। अब इन सब बातों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने खुद सामने आकर तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है। NTA ने शनिवार को इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा, फर्जी और गुमराह करने वाला करार दिया है।

एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ लफ्जों में कहा है कि यह सब कुछ संगठित नकल माफियाओं की एक सोची-समझी साजिश है। ये लोग उन छात्रों और उनके माता-पिता की घबराहट और चिंता का फायदा उठाना चाहते हैं, जो परीक्षा को लेकर पहले से ही भारी दबाव में हैं। ठगों का यह गिरोह फर्जी प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में है। NTA ने दो टूक शब्दों में कहा है, "इंटरनेट पर तैर रहा ऐसा हर दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी है।"

परीक्षा की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं: NTA

छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए, NTA ने जोर देकर कहा है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया सौ फीसदी सुरक्षित है। एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी और सख्त इंतजाम किए गए हैं। बयान में कहा गया, "परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। हर एक उम्मीदवार के लिए एक समान और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा कवच तैयार है।"

एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि किसी भी अनजान या अनधिकृत व्यक्ति की पहुंच प्रश्न पत्र तक बिल्कुल नहीं है। इसलिए, छात्रों से गुजारिश की गई है कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही ऐसी किसी भी बेबुनियाद जानकारी के झांसे में न आएं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।