NIRF Rankings 2025: इस बार भी AIIMS दिल्ली टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में नंबर वन
NIRF Rankings 2025 : एनआईआरएफ रैंकिंग में IIT म्रदास को फिर से देश का बेस्ट संस्थान घोषित किया गया है। ओवऑल कैटेगरी में आईआईटी-मद्रास पहले नंबर पर कायम रहा है। एनआईआरएफ रैंकिंग में मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली फिर बाजी मारी है।

NIRF Rankings 2025 : एनआईआरएफ रैंकिंग में IIT म्रदास को फिर से देश का बेस्ट संस्थान घोषित किया गया है। ओवऑल कैटेगरी में आईआईटी-मद्रास पहले नंबर पर फिर आईआईएससी बैंगलोर और आईआईटी-बॉम्बे टॉप 3 इंस्टीट्यूट हैं।एनआईआरएफ रैंकिंग में मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली फिर बाजी मारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने आज एनआईआरएफ रैंकिंग लिस्ट जारी की है। एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर स्टूडेंट्स इस रैंकिंग को चेक कर सकेंगे। द नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग का यह 10वां संस्करण है।
यहां देखें इस साल एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नई दिल्ली
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
इसके अलावा आप बेस्ट फॉर्मेसी कॉलेज की लिस्ट भी देख सकते हैं-
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025- फार्मेसी कैटेगरी
जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस - पिलानी
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , चेन्नई
आपको बता दें कि रैंकिंग 2016 में शुरू की गई थी। रैंकिंग के पैरामीटर में टीचिंग, लर्निंग, रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स आउटरीच आदि शामिल होते हैं। इनके आधार पर कॉलेजों, यूनिवर्स्टीज को रैंकिंग दी जाती है। पिछले वर्ष ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी, मद्रास ने टॉप किया था




साइन इन