NIOS Bridge Course: NIOS ब्रिज कोर्स, मुजफ्फरपुर से आए सबसे अधिक आवेदन; कोर्स न करने पर जाएगी शिक्षकों की नौकरी
NIOS Bridge Course: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले ब्रिज कोर्स के लिए बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

NIOS Bridge Course: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले ब्रिज कोर्स के लिए बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इस कोर्स के लिए मुजफ्फरपुर से अब तक 676 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
समस्तीपुर दूसरे और पटना पांचवें स्थान पर
वहीं समस्तीपुर जिला दूसरे नंबर पर है। यहां से सर्वाधिक 434 आवेदन हुए हैं। पटना जिले से इस कोर्स के लिए अब तक 370 शिक्षकों ने आवेदन किया है। मालूम हो कि ब्रिज कोर्स के लिए 24 नवंबर से आवेदन लिया जाना शुरू हुआ है। अब तक 7971 शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन 19 जनवरी तक ऑनलाइन लिया जाएगा।
चार दिनों में मात्र 14 आवेदन :
इस कोर्स में नामांकन के लिए 4 दिनों में मात्र 14 अधिक आवेदन आए हैं। 25 दिसंबर तक बिहार से कुल 7957 शिक्षकों ने आवेदन किया था। वहीं सोमवार की शाम तक संख्या 7971 हुई।
अनिवार्यता और समय सीमा
मालूम हो कि बीएड योग्यता धारी वैसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति 26 जून 2018 और 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड के योग्यता के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के तौर पर हुई है उन्हें यह कोर्स करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग के नियमों के तहत, प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए बीएड डिग्री धारकों को यह विशिष्ट ब्रिज कोर्स करना आवश्यक है। जो शिक्षक इस निर्धारित अवधि में कोर्स पूरा नहीं करेंगे, उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों के पास अभी भी समय है, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
इन पांच जिलों से सबसे अधिक आवेदन मिले
● मुजफ्फरपुर- 676
● समस्तीपुर- 434
● बेगूसराय - 388
● गया - 374
● पटना - 370




साइन इन