NIOS bridge course : यूपी, एमपी के बाद बिहार से सबसे अधिक आवेदन आए
Nios bridge course application:बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद बिहार से सबसे अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है।

बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद बिहार से सबसे अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश से गुरुवार की शाम तक 34253 और मध्य प्रदेश से 10664 शिक्षकों ने आवेदन किया है तो वहीं बिहार से 7957 शिक्षकों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है।
शिक्षकों को ओडीएल मोड में करना होगा कोर्स
मालूम हो कि बीएड योग्यताधारी वैसे शिक्षक हैं, जिनकी नियुक्ति 26 जून 2018 और 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड की योग्यता के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के तौर पर हुई है उन्हें यह कोर्स करना अनिवार्य है। इस कोर्स को पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों को सेवा समाप्त कर दी जाएगी। एनआईओएस की ओर से यह कोर्स शिक्षकों को ओडीएल मोड में कराया जाएगा। शिक्षकों को कोर्स को एक साल में पूरा करना होगा। इसमें शिक्षकों को प्राथमिक कक्षा में पढ़ाने के लिए योग्य बनाया जाएगा। इस कोर्स को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने डिजाइन किया है।
देशभर से अबतक 66 हजार 491 आवेदन
गुरुवार शाम तक इस कोर्स के लिए देशभर से 66 हजार 491 आवेदन आए। 19 जनवरी तक शिक्षकों के पास कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन करने का मौका है। इस कोर्स में नामांकन लेने के बाद शिक्षकों को बाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान,पाठ्यक्रम, शिक्षण विधियां एवं मूल्यांकन और प्राथमिक कक्षा में बच्चों को पढ़ाए जाने के तौर तरीके, शिक्षक विधियां के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
छह माह का ब्रिज कोर्स क्यों जरूरी है
बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह महीने का ब्रिज कोर्स, प्राथमिक कक्षा (कक्षा 1-5) में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक अनिवार्य कोर्स है, जिसे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई ने तैयार किया है ताकि बीएड योग्यता रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिक स्तर की जरूरत के अनुसार ढाला जा सके।यह कोर्स एनआईओएस की ओर से डिस्टेंस मोड में कराया जाएगा। इसके बिना प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति मान्य नहीं होगी।
इन चार राज्यों से सबसे अधिक आवेदन
उत्तर प्रदेश : 34253
मध्य प्रदेश: 10664
बिहार : 7957
पश्चिम बंगाल : 6624
सात हजार 957 शिक्षकों ने छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए बिहार में आवेदन किया
● सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनसीटीई ने तैयार किया कोर्स




साइन इन