NEET UG aspirant Paid 21 lakh paid for MBBS admission fraud racket used fake keys of medical college NEET UG : MBBS दाखिले के लिए दिए 21 लाख रुपये, मेडिकल कॉलेज की चाबी से हुआ ठगी का तगड़ा खेल, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG : MBBS दाखिले के लिए दिए 21 लाख रुपये, मेडिकल कॉलेज की चाबी से हुआ ठगी का तगड़ा खेल

NEET UG MBBS Admission : एक नीट यूजी अभ्यर्थी से एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 21 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। ठग इस छात्र को भरोसे में लेने के लिए नकली चाबी का इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के भीतर एक प्रतिबिंधित क्षेत्र तक ले गए।

Tue, 23 Dec 2025 12:22 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET UG : MBBS दाखिले के लिए दिए 21 लाख रुपये, मेडिकल कॉलेज की चाबी से हुआ ठगी का तगड़ा खेल

NEET UG MBBS Admission : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर एक नीट यूजी छात्र से मोटी रकम ठगने का एक और मामला सामने आया है। त्रिपुरा के अगरतला के रहने वाले एक 19 साल के लड़के ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे डोनर कोटे से कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज (सीएनएमसी - CNMC) में एमबीबीएस सीट दिलाने के बहाने 21 लाख रुपये की ठगी की। नीट यूजी अभ्यर्थी ने आरोप लगाया है कि उसने इन लोगों को स्वास्थ्य भवन के अंदर पैसे दिए, जहां उसे कथित तौर पर एक अलॉटमेंट लेटर दिखाया गया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र को भरोसा दिलाने के लिए ठगों ने उसके साथ सीएनएमसी अस्पताल में भी मुलाकात की। यहां आरोपी छात्र को ऑफिशियल चाबियों का इस्तेमाल करके एक प्रतिबंधित इलाके में ले गए।

नीट अभ्यर्थी ने दावा किया कि उसे अयान नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पुणे की एक एजुकेशन फर्म का प्रतिनिधि बताया। अयान ने केशव सिन्हा, विभु रस्तोगी, अशोक घोष और जयंत सेन के साथ मिलकर कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके ठगी की एक योजना बनाई। ये दस्तावेज पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के नाम पर जारी किए गए थे। पीड़ित ने बेनियापुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जांच जारी है।

देश में एमबीबीएस सीटें 51,000 से बढ़कर 1,28,000 हुईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 23 हो गई है। अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटें 51,000 से बढ़कर 1,28,000 हो गई हैं और पोस्टग्रेजुएट सीटें 31,000 से बढ़कर आज लगभग 82,000 हो गई हैं। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के 7वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवा की पूरी प्रणाली को बदल दिया है। उन्होंने कहा, “प्राथमिक स्तर पर, देश में 1.82 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं जो लोगों को प्राथमिक स्तर की देखभाल की पूरी सेवाएं दे रहे हैं, सरकार सीएचसी व जिला अस्पतालों जैसी द्वितीयक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं में जरूरी कमियों को ठीक कर रही है और हम तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं के नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं तथा चिकित्सा शिक्षा के बारे में भी नए सिरे से सोच रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारों MBBS सीटें बढ़ीं पर संसदीय समिति की रिपोर्ट बढ़ाती है चिंता

NMC डेटा के मुताबिक एमबीबीएस की राज्यवार सीटें

राज्य - MBBS सीटें (2025-26)

राज्य एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2025–26

अंडमान और निकोबार 114

आंध्र प्रदेश 7,215

अरुणाचल प्रदेश 100

असम 1,975

बिहार 3,545

चंडीगढ़ 150

छत्तीसगढ़ 2,455

दादरा और नगर हवेली 177

दिल्ली 1,396

गोवा 200

गुजरात 7,525

हरियाणा 2,710

हिमाचल प्रदेश 970

जम्मू और कश्मीर 1,726

झारखंड 1,255

कर्नाटक 13,944

केरल 5,404

मध्य प्रदेश 5,725

महाराष्ट्र 12,824

मणिपुर 525

मेघालय 200

मिजोरम 100

नागालैंड 100

ओडिशा 3,025

पुदुचेरी 1,873

पंजाब 1,899

राजस्थान 7,330

सिक्किम 150

तमिलनाडु 13,050

तेलंगाना 9,540

त्रिपुरा 450

उत्तर प्रदेश 13,425

उत्तराखंड 1,450

पश्चिम बंगाल 6,499

कुल एमबीबीएस सीटें 1,29,026

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।