NEET UG 2026 Registration Ends on March 8: Do not Make These 5 Critical Mistakes in Your Application NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, फॉर्म भरते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, फॉर्म भरते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें

NEET 2026 Registration: एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। 8 मार्च 2026 की समय सीमा से पहले अभी ऑनलाइन अप्लाई करें।

Mon, 2 March 2026 08:22 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, फॉर्म भरते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें

NEET UG 2026 Registration: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए घड़ी की सुइयां तेज चल रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। अगर आप भी डॉक्टर बनने की राह पर हैं, तो 8 मार्च 2026 की समय सीमा से पहले अभी ऑनलाइन अप्लाई करें।

महत्वपूर्ण तारीखें और समय

NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है। उम्मीदवार रात 9:00 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क (फीस) जमा करने के लिए रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। यदि फॉर्म भरते समय कोई चूक हो जाती है, तो 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो (सुधार का मौका) खोली जाएगी। परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (General): 1,700 रुपये

EWS और OBC-NCL: 1,600 रुपये

SC/ST/PwBD और थर्ड जेंडर: 1,000 रुपये

भारत के बाहर के उम्मीदवार: 9,500 रुपये

सावधान! भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

अक्सर छात्र जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका आवेदन रद्द हो सकता है। फॉर्म भरते समय इन बातों का खास ख्याल रखें:

पर्सनल डिटेल्स में चूक: आपका नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि ठीक वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपकी 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में दर्ज है। एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक भी काउंसलिंग के समय बड़ी मुसीबत बन सकती है।

गलत फोटो और सिग्नेचर: NTA के नियमों के मुताबिक फोटो हाल ही की (1 जनवरी 2026 के बाद की) होनी चाहिए, जिसका बैकग्राउंड सफेद हो और चेहरे का 80% हिस्सा साफ दिखे। सिग्नेचर हमेशा सफेद कागज पर काली स्याही से करें और इसे कैपिटल लेटर्स (बड़े अक्षरों) में न करें।

गलत कैटेगरी का चुनाव: अपनी जाति या श्रेणी (General/OBC/SC/ST/EWS) का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें। अगर आपके पास वैलिड सेंट्रल लिस्ट वाला सर्टिफिकेट नहीं है, तो आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। गलत कैटेगरी भरने पर बाद में बदलाव करना मुश्किल होता है।

कॉन्टेक्ट डिटेल्स (Mobile & Email): आवेदन में हमेशा अपना या अपने माता-पिता का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें। किसी साइबर कैफे या कोचिंग सेंटर का नंबर न डालें, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी सूचना और OTP इसी पर आते हैं।

अंतिम समय का इंतजार: वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण आखिरी दिनों में सर्वर डाउन हो सकता है या पेमेंट फेल हो सकती है। इसलिए अंतिम तारीख यानी 8 मार्च का इंतजार न करें और कम से कम 2-3 दिन पहले ही अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 सिलेबस: इन चैप्टर्स को पढ़ा तो पक्की है सीट, अभी चेक करें PDF
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी जानकारी

जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें

फॉर्म भरने से पहले अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों के निशान और 10वीं का सर्टिफिकेट स्कैन करके रख लें। भुगतान के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि इसके बिना आपका आवेदन अधूरा माना जाएगा।

याद रखें, आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके पूरे साल की मेहनत को बचा सकती है। अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in चेक करते रहें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।