neet ug 2026 paper leak rishi biwal marksheet dinesh biwal cbi investigation doctor admission re exam june 21 फिजिक्स में सिर्फ 9 नंबर, हाथ में नीट का लीक पेपर; ऐसे डॉक्टर बनने निकला था ऋषि, पिता ने की थी सेटिंग, Career Hindi News - Hindustan
More

फिजिक्स में सिर्फ 9 नंबर, हाथ में नीट का लीक पेपर; ऐसे डॉक्टर बनने निकला था ऋषि, पिता ने की थी सेटिंग

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। 12वीं में बेहद कम नंबर पाने वाले छात्र के लिए 10 लाख देकर पेपर खरीदा गया था।

Fri, 15 May 2026 02:01 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
फिजिक्स में सिर्फ 9 नंबर, हाथ में नीट का लीक पेपर; ऐसे डॉक्टर बनने निकला था ऋषि, पिता ने की थी सेटिंग

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में हुए पेपर लीक मामले ने अब एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसे जानने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हैं। अगर पेपर लीक का मामला सामने नहीं आता, तो क्या बेहद कम नंबर पाने वाला छात्र भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर डॉक्टर बन जाता? सीबीआई जांच में सामने आए खुलासों ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है। जांच के दौरान जयपुर के जमवारामगढ़ के बिवाल परिवार का नाम सामने आया है। आरोप है कि दिनेश बिवाल ने अपने बेटे ऋषि के लिए लाखों रुपये खर्च कर NEET का पेपर खरीदा था।

12वीं की मार्कशीट ने खड़े किए गंभीर सवाल

जांच में सामने आई ऋषि की 12वीं की मार्कशीट अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सेकंड डिवीजन से पास हुआ था और वह भी ग्रेस अंकों के सहारे। थ्योरी में उसके नंबर बेहद कम बताए जा रहे हैं। फिजिक्स में सिर्फ 9 अंक, केमिस्ट्री में 15 और बायोलॉजी में केवल 20 नंबर मिले थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर पेपर लीक के जरिए उसे NEET में अच्छे अंक मिल जाते, तो क्या वह मेडिकल कॉलेज तक पहुंच जाता?

10 लाख देकर खरीदा गया था पेपर

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिवाल ने पूछताछ में माना है कि उसने अपने बेटे ऋषि और भतीजे अमन के लिए पेपर हासिल करने में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया जा रहा है कि पेपर एक नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया। आरोप है कि परीक्षा से लगभग 15 घंटे पहले ही कई छात्रों के पास प्रश्नपत्र पहुंच चुका था। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह पूरा खेल टैलीग्राम और PDF फाइलों के जरिए चलाया गया। इसमें लाखों रुपये का लेन-देन भी हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल के MBBS छात्र ने सीकर भेजा था नीट यूजी का गेस पेपर

लीक पेपर मिलने के बाद भी सिर्फ 107 नंबर

वहीं आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर लीक पेपर मिलने के बावजूद ऋषि परीक्षा में सिर्फ 107 अंक ही हासिल कर सका। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में दिनेश बिवाल ने दावा किया कि उसे लगभग 600 नंबर वाला पेपर उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद उसका बेटा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। यही खुलासा अब सोशल मीडिया से लेकर शिक्षा जगत तक बड़ी बहस का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर ऐसे छात्र सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर डॉक्टर बन जाएं, तो इसका असर सीधे मरीजों की जिंदगी पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचा था पेपर

जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर सिर्फ एक-दो छात्रों तक सीमित नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीकर के कई कोचिंग सेंटर्स में पढ़ने वाले छात्रों तक भी यह पेपर पहुंचा था। ऋषि पर आरोप है कि उसने राकेश मंडावरिया नाम के व्यक्ति के जरिए इस पेपर को आगे फैलाया। लालच में पेपर ज्यादा छात्रों तक पहुंचा और वहीं से पूरा मामला खुलने लगा। अब सीबीआई इस नेटवर्क की हर कड़ी को खंगाल रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर सबसे पहले कहां से लीक हुआ और किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, 14 जून तक एडमिट कार्ड; नीट री-एग्जाम की बड़ी बातें

अब 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने घोषणा की है कि री-एग्जाम 21 जून को होगा। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद नई तारीख तय की गई है। इस फैसले के बाद 22 लाख से ज्यादा छात्रों के बीच परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता काफी हद तक साफ हो गई है। हालांकि अब सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा की विश्वसनीयता वापस लाने की है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।