NEET UG 2026: NTA asks candidates to update Aadhaar Card UDID other sc st obc documents before registrations NEET UG 2026 : नीट अभ्यर्थी अपडेट कर लें अपना आधार व कैटेगरी सर्टिफिकेट, NTA ने जारी की एडवाइजरी, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG 2026 : नीट अभ्यर्थी अपडेट कर लें अपना आधार व कैटेगरी सर्टिफिकेट, NTA ने जारी की एडवाइजरी

NEET UG 2026 : एनटीए ने कहा है कि जो छात्र नीट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, उन्हें अभी अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करवा लेने चाहिए।

Tue, 6 Jan 2026 08:19 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET UG 2026 : नीट अभ्यर्थी अपडेट कर लें अपना आधार व कैटेगरी सर्टिफिकेट, NTA ने जारी की एडवाइजरी

NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 का फॉर्म व नोटिफिकेशन जारी करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद अहम एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने इसमें उम्मीदवारों से नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट करवाने को कहा गया है। जो छात्र नीट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, उन्हें अभी अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करवा लेने चाहिए। आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि कक्षा 10वीं सर्टिफिकेट से मैच होनी चाहिए। यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है ताकि एप्लीकेशन प्रोसेस बिना किसी गड़बड़ी और शिकायत के आसानी से पूरा हो सके। कैंडिडेट्स को यह पक्का करना होगा कि उनके डॉक्यूमेंट्स अपडेटेड और वैलिड हों।

इन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने की जरूरत है -

आधार कार्ड में ये डिटेल्स वैलिड और अपडेट होनी चाहिए-

नाम

जन्म तिथि

लिंग

फोटो

पता

बायोमेट्रिक जानकारी

अभ्यर्थी आधार से जुड़ी डिटेल्स अपडेट करने के लिए वेबसाइट https://uidai.gov.in/ या https://myaadhaar.uidai.gov.in की मदद लें।

- दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए UDID कार्ड

- ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उनके कैटेगरी सर्टिफिकेट वैलिड और अपडेट हों।

नीट यूजी 2026 का फॉर्म भरने से पहले ही तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट

उम्मीदवार के हस्ताक्षर

अभ्यर्थी के बाएं और दाएं अंगूठे का निशान

पोस्टकार्ड आकार में फोटो

पासपोर्ट आकार में फोटो

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र

पासपोर्ट आकार में फोटो

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र

कक्षा 12वीं की मार्कशीट

पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र

दूतावास/नागरिकता प्रमाण पत्र

नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। एनएमसी ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित नए सिलेबस का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया कि इस बदलाव का मकसद क्या है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए सिलेबस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 11-12वीं के कोर सिलेबस पर फोकस किया गया है। नए सिलेबस से उन उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है जो इन विषयों की गहरी समझ रखते हैं। जबकि कोचिंग से रटने वाले उम्मीदवारों को नया सिलेबस हतोत्साहित करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS सीटों में फिर बंपर इजाफा तय, नए मेडिकल कॉलेजों के लिए आबादी का फॉर्मूला हटा

nmc.org.in पर उपलब्ध है नीट सिलेबस का नोटिस

2026 में होने वाली नीट परीक्षा नए सिलेबस के अनुसार होगी। एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने नया सिलेबस जारी करते हुए छात्रों के लिए आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। ताकि नए साल में इस सिलेबस से छात्र तैयारी कर सकें। नीट यूजी 2026 के लिए अपडेटेड सिलेबस टाइटल वाले एक ऑफिशियल नोटिस में एनएमसी ने कहा कि 2026-27 एकेडमिक सेशन को लेकर स्टडी मटीरियल और नीट एग्जाम की तैयारी के लिए अपडेटेड सिलेबस एनएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर उपलब्ध है।

पिछले ट्रेंड्स के अनुसार नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित करेगी।

क्या होती है नीट परीक्षा

आपको बता दें कि एनटीए हर वर्ष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है। नीट यूजी से देश भर में एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होते हैं। एमबीबीएस कोर्स के लिए 1.28 लाख सीटें हैं। देश भर से करीब 24 लाख स्टूडेंट्स इसमें आवेदन करते हैं।

फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तैयारी

एनटीए 2026 से नीट और जेईई जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में पहचान सत्यापन के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 2025 की नीट में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' दिल्ली के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा