NEET UG 2025 Admit Card out at neet.nta.nic.in here direct download link NEET 2025 Admit Card OUT: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को होगी परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2025 Admit Card OUT: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को होगी परीक्षा

NEET Admit Card 2025: एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Wed, 30 April 2025 04:03 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET 2025 Admit Card OUT: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को होगी परीक्षा

NEET UG Admit Card 2025, Direct Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा। एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

NEET UG Admit Card 2025, Direct Link

नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों से परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि बायोलॉजी सेक्शन से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों से कुल 180 अनिवार्य प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे, जिनका कुल अंक 720 होगा।

NEET 2025 Admit Card: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।