MTech : एमएमएमयूटी में एमटेक के 3 नए कोर्स शुरू, छात्र AI के बनेंगे एक्सपर्ट
एमएमएमयूटी के एमटेक करने वाले छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन का मौका मिलेगा। इसके लिए एमएमएमयूटी ने एमटेक करने वाले छात्रों के लिए तीन नए कोर्स शुरू किए हैं।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के एमटेक करने वाले छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन का मौका मिलेगा। इसके लिए एमएमएमयूटी ने एमटेक करने वाले छात्रों के लिए तीन नए कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेशियल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा साइबर फोरेंसिक्स शामिल हैं। इसके अलावा पहली बार एमटेक में 12 सीटें भी बढ़ाई गई है। अब एमटेक में 30 छात्रों का प्रवेश हो सकेगा।
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संचालित परास्नातक पाठ्यक्रम एमटेक कंप्यूटर साइंस में वर्तमान प्रवेश क्षमता 18 सीट हैं। इन सीटों में इस बार बढ़ोत्तरी की गई है। वित्तीय समिति से लेकर अन्य बोर्ड में इसे पास भी करा लिया गया है। ऐसे में अब नए सत्र से 30 सीट पर प्रवेश होगा। इन सबके बीच प्रवेश लेने वाले छात्रों को तीन क्षेत्रों से मनचाहे क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करने का मौका भी मिलेगा। इसकी मंजूरी भी विद्या परिषद सहित अन्य बैठकों में हो गई है। विवि प्रशासन का मानना है कि छात्र मनचाहे क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करेंगे तो उन्हें अंदर की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। साथ ही रोजगारपरख शिक्षा से जुड़े सकेंगे। मौजूदा दौर में एआई का प्रभाव हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है।
एआई को लेकर एमएमएमयूटी भी काफी काम कर रहा है। एआई से संबंधित लैब बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा साइबर फॉरेंसिक के लैब भी तैयार किए जा रहे हैं। इन दोनों की डिमांड पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। यही वजह है कि इसे लेकर एमएमएमयूटी छात्रों को दक्ष करने की तैयारी में है। एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि एमटेक के छात्र अब मनचाहे क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन कर सकेंगे। एमएमएमयूटी ने छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। इसके अलावा एमटेक में 12 सीटें और बढ़ा दी गई है।




साइन इन